Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ईरानी कप: विदर्भ की अच्छी शुरुआत के बाद शेष भारत की शानदार वापसी, देखें पूरा स्कोरकार्ड

रणजी विजेता विदर्भ और शेष भारत के बीच खेले जाने वाली ईरानी कप की आज शुरुआत हो चुकी है। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम स्टेडियम पर शेष भारत की टीम पहले दिन 330 रन बनाकर आउट हो गयी थी। हनुमा विहारी से शानदार 114 रनों की पारी खेली थी वहीं मयंक अग्रवाल ने 95 रनों की पारी खेली थी।

गत विजेता की शानदार शुरुआत

ईरानी कप की गत विजेता विदर्भ ने शानदार शुरुआत की। उनके अलावा बल्लेबाज फैज फजल और संजय रामास्वामी ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी बनाई।

फजल को विवादास्पद तरीके से आउट दे दिया गया। इसके बाद उनके कई बल्लेबाज पिच पर सेट होने के बाद आउट हो गये। सलामी बल्लेबाज संजय पिच पर टिके रहे और वह 65 रन बनाकर धर्मेंद्र जडेजा का शिकार बने।

लोअर मिडिल ऑर्डर की अच्छी बल्लेबाजी

अच्छी शुरुआत के बाद विदर्भ ने 168 के स्कोर पर अपने पांच विकेट खो दिए। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज अक्षय वाडेकर और आदित्य सरवटे ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने छठवें विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी बनाई।

दूसरी नई गेंद आने के बाद सरवटे 18 रन बनाकर अंकित राजपूत की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हुए। इसके बाद भी अक्षय ने अपनी पारी जारी रखी और अर्धशतक पूरा किया। अक्षय कर्नेवार ने उनका अच्छा साथ निभाया।

अभी बराबरी पर मैच

दिन का खेल समाप्त होने तक विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 245 रन बना लिए थे। वाडेकर 50 और कर्नेवार 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। विदर्भ अभी भी पहली पारी के आधार पर शेष भारत से 85 रन पीछे है।

गेंदबाजी में शेष भारत के लिए कृष्णप्पा गौतम और धर्मेन्द्र जडेजा ने दो- दो बल्लेबाजों को आउट किया। उनके अलावा तेज गेंदबाज अंकित राजपूत और लेग स्पिनर दीपक चहर को भी एक- एक विकेट मिला। मैच के दौरान कृष्णप्पा गौतम चोटिल भी हो गये और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है।

गौतम की चोट का वीडियो:

देखें स्कोर बोर्ड:

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ईरानी कप: विदर्भ की अच्छी शुरुआत के बाद शेष भारत की शानदार वापसी, देखें पूरा स्कोरकार्ड appeared first on Sportzwiki.