भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए पिछला साल कुछ खास नहीं रहा। यह पहला मौका भी था जब पूरे साल में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला। इस वजह से उनकी काफी आलोचना भी हुई। उन्हें टी-20 टीम से भी बाहर कर दिया गया था। अब टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने धोनी पर बड़ा बयान दिया है।
इन दिग्गजों से की तुलना

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने आईसीसी के तीनों टूर्नामेंट अपने नाम किये हैं। वह तीनों टूर्नामेंट जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं। धोनी के बारे में बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा
“धोनी सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसे हैं। ये लोग 30-40 साल में एक बार आते हैं। वह खेल के लिए एक आभूषण है। वह नंबर एक टेस्ट टीम के कप्तान रहे हैं, और उनके नाम पर दो विश्व कप हैं। वास्तव में, मुझे बताओ कि उसने कौन सी ट्रॉफी नहीं जीती है? नाम दें। उनकी ट्रॉफी कैबिनेट में कोई जगह नहीं है।”
आलोचकों के बारे में कही बड़ी बात

रवि शास्त्री ने धोनी के आलोचकों को आड़े हाथ लिया है। धोनी को धीमी बल्लेबाजी और रन नहीं बनाने की वजह से लगातार आलोचना झेलनी पड़ रही थी। रवि शास्त्री ने आलोचकों के बारे में कहा
“मुझे लगता है कि लोगों को धोनी के बारे में बात करना शुरू करने से पहले क्रिकेट के बारे में एक या दो सीखना चाहिए। आपको रातोंरात उसके अनुभव और क्षमता का खिलाड़ी नहीं मिलेगा।”
विश्व कप के लिए धोनी महत्वपूर्ण

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उनका पहला सीरीज जरुर खराब रहा था लेकिन दूसरे सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 148 रनों की पारी खेली थी।
उसके बाद धोनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। यह विश्व कप धोनी का अंतिम हो सकता है। इस टूर्नामेंट में टीम उनके अनुभव का पूरा फायदा उठाना चाहेगी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post धोनी की आलोचना करने से पहले आपको क्रिकेट के बारे सीखना चाहिए: रवि शास्त्री appeared first on Sportzwiki.