Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लगातार दूसरी बार रणजी चैम्पियन बन विदर्भ ने हासिल की ये खास उपलब्धि

खेल डेस्क। मैन ऑफ द मैच बाएं हाथ के स्पिनर आदित्य सरवटे की शानदार गेंदबाजी के दम पर विदर्भ ने खिताबी मुकाबले में सौराष्ट्र को 78 रन से शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार रणजी ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया।

इस जीत के साथ ही विदर्भ रणजी ट्रॉफी के इतिहास की छठी टीम बन गई है जिसने लगातार दो बार ये टूर्नामेंट जीता हो। इससे पहले ऐसा रिकॉर्ड मुंबई, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान और दिल्ली बना चुकी है।विदर्भ को पांचवें और आखिरी दिन लगातार दूसरी बार रणजी चैम्पियन बनने के लिए पांच विकेट की जरूरत थी।

तो इस कारण आईसीसी वनडे विश्व कप में नहीं खेल सकेंगे स्टीव स्मिथ!

206 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही सौराष्ट्र टीम मैच के अन्तिम दिन केवल 127 रन पर ही ढेर हो गई। सौराष्ट्र की इस पारी में आदित्य सरवटे ने छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाकर अपनी टीम को लगातार दूसरी बार रणजी चैम्पियन बनने में मदद की।

सौराष्ट्र के विश्वराज जडेजा (52) और कमलेश मकवाना (14) ने पहले घंटे संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के साथ ही उसकी हार तय हो गई।

आज ही के दिन अनिल कुंबले ने बनाया था ये हैरान करने वाला रिकॉर्ड

मैन आफ द मैच बाएं हाथ के स्पिनर आदित्य सरवटे ने मैच में 57 रन देकर 11 विकेट चटकाए। इससे पहले सरवटे ने विदर्भ की दूसरी पारी में 49 रन बनाकर सौराष्ट्र के सामने 206 रन का लक्ष्य रखा था।

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जितवाने वाले चेतेश्वर पुजारा का रणजी ट्रॉफी के फाइनल में बल्ला पूरी तरह से खामोश ही रहा। इस मैच की पहली पारी में एक रन बनाने वाले पुजारा दूसरी पारी में तो खाता भी नहीं खोल सके।