Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये हैं भारतीय टीम के वो क्रिकेटर जिन्होंने अपने बचपन की दोस्त को बनाया जीवनसाथी

इंटरनेट डेस्क। जैसा कि आप सभी जानते हो इस समय प्यार का सप्ताह चल रहा है। आपको बता दें कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। इस दिन प्यार करने वाले अपने प्यार का इजहार करते है। आज हम आपको उन क्रिकेटर्स के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने अपनी बचपन की दोस्ती को शादी में बदल दिया। तो आइए नजर डालिए उन क्रिकेटर्स पर...

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन करने का मयंक अग्रवाल को मिला ये बड़ा तोहफा...

अजिंक्य रहाणे और राधिका : अजिंक्य रहाणे भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान है। भारत के इस दिग्गज ​खिलाड़ी ने अपने बचपन की फ्रैंड को अपना जीवनसाथी चुना। रहाणे और राधिका एक साथ ही एक स्कूल में पढ़ते थे और दोनों के परिवार एक—दूसरे परिवार को जानते थे।

न्यूजीलैंड दौरे पर तूफानी बल्लेबाजी करने वाले इस भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिलेगी विश्व कप टीम में जगह!

महेन्द्र सिंह धोनी और साक्षी: दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेन्द्र सिंह धोनी की लाईफ भी किसी फिल्म स्टोर से कम नहीं है। माही ने अपने बचपन की दोस्त साक्षी रावत को ही अपनी जीवन संगनी चुना। आपको बता दें कि धोनी और साक्षी का अफेयर काफी समय से सीक्रेट था। भारतीय टीम के इस दिग्गज विकेटकीपर ने कई अहम मुकाबलों में टीम को विजयी बनाने में अपना योगदान दिया है।

रविचंद्रन अश्विन और प्रीति नारायण : भारत के प्रमुख स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन ने भी अपने बचपन की दोस्त प्रीति नारायण को अपना जीवनसाथी चुना। अश्विन और प्रीति एक ही स्कूल में पढ़ते थे। भारत का ये प्रमुख स्पिन गेंदबाज फिलहाल अपने प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहा है।