Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शिखर धवन नहीं, विश्वकप में रोहित के साथ ये तूफानी बल्लेबाज करेंगा ओपनिंग!

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट का महाकुंभ यानी कि विश्वकप 2019 का आयोजन जल्द ही होने वाला है। जिसके लिए सभी टीम अभी से तैयारियों में लग गई है। विश्वकप 2019 का आयोजन इस बार इंग्लैंड में होने वाला है। इसी बीच आपको बता दें कि क्रिकेट के इस महाकुंभ से पहले कंगारू टीम भारतीय दौरे पर आ रही है।

विश्व कप से कुछ महीनों पहले ही इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने संन्यास लेकर प्रशंसकों कोचौंकाया

इसी बीच मीडिया से खबर मिल रही हैं कि इन गिने-चुने मुकाबलों में अब टीम इंडिया वहीं टीम मैदान उतरेंगी जो ​विश्वकप के महाकुंभ में खेलेगी। इसी बीच आपको बता दें कि कंगारू टीम के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज में रोहित शर्मा को विश्राम दिया जा सकता है। ऐसे में नई ओपनिंग जोड़ी को आजमाया जाएगा।

मार्टिन गुप्टिल ने की शानदार वापसी, करियर का 15वां शतक लगाकर दिलाई न्यूजीलैंड को जीत

इसी बीच कंगारू टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज और कप्तान ने कहा कि रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन नहीं बल्कि युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाले। पूर्व आस्ट्रेलयाई खिलाड़ी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि पंत विश्वकप टीम का हिस्सा होगें या नहीं। लेकिर अगर टीम इंडिया पंत को विश्वकप में उतारती है तो विपक्षियों को चौंकाया जा सकता है। वैसे आपको बता दें कि रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने कई अहम मुकाबलों में टीम इंडिया को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। इसी बीच आपको बता दें कि शिखर और रोहित ने 96 वनडे मैचों में 4318 रन बनाए है और 14 शतकीय साझेदारियां आपस में की हैं।