भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन करते हैं. कल खेले गए आखिरी मैच में धोनी ने एक बार फिर अपनी शानदार रनआउट से सबको चौका दिया. रविवार को वेलिंगटन में में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी वनडे में एक ‘रन आउट’ ने मैच का नक्शा ही बदल दिया और इसके लिए 37 साल के विकेटकीपर धोनी जिम्मेवार रहे.
गौरतलब है की, 253 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 6 विकेट पर 176 रन बना लिये थे. क्रीज पर जेम्स नीशाम मौजूद थे. वह 7-8 ओवरों में मैच समेटने के मूड में दिख रहे थे. लेकिन 37वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुछ ऐसा हुआ कि न्यूजीलैंड की टीम पूरी टीम देखती रही.
धोनी ने ऐसे किया रन आउट सब देखते रह गएं

केदार जाधव की गेंद पर धोनी ने नीशाम के खिलाफ आउट की अपील की, जिसे अंपायर ने माना किया. बल्लेबाज को गेंद नहीं दिखी और वो क्रीज छोड़कर आगे निकल गए. धोनी ने मौका नहीं गंवाया और और नीशाम को रन आउट करने में देर नहीं लगाई.
यहाँ देखें वीडियो
ThaLa FoR a ReAsoN
#INDvsNZ #Dhoni pic.twitter.com/Fzap4I3gNV
— Gopinath (@gopi_toRnados18) February 4, 2019
इसके बाद आईसीसी ने धोनी के लिए ये ट्वीट किया
Never leave your crease with MS Dhoni behind the stumps! https://t.co/RoUp4iMpX6
— ICC (@ICC) February 3, 2019
सावधान! विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्रीज न छोड़ें’. ऐसा किसी और ने नहीं, ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने आगाह किया है. आईसीसी ने वनडे विश्व कप से पहले दुनिया के सभी क्रिकेटर्स को चेतावनी देते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर यह संदेश दिया है.
रन आउट करने के बाद जोश से उछल पड़े थे महेंद्र सिंह धोनी

नीशाम (44 रन, 32 गेंदें, 2 छक्के, 4 चौके) मैच न्यूजीलैंड के पाले में ले जाने पूरी कोशिश कर रहे थे.लेकिन अजीबोगरीब तरीके से रन आउट होने के साथ न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर पानी फिर गया. रन आउट करने के बाद धोनी भी खुद को जश्न मनाने से रोक नहीं पाए. धोनी अपने प्रयास से काफी रोमांचित दिखे. अक्सर ‘कूल’ रहने वाले धोनी ने उछलते हुए जोशीले अंदाज में अपनी खुशी का इजहार किया.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post महेंद्र सिंह धोनी को लेकर आईसीसी ने दुनिया के सभी बल्लेबाजों को जारी की चेतावनी, धोनी के होने पर न करें ये गलती appeared first on Sportzwiki.