Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका को विश्व कप तक जारी रखना होगा जीत का क्रम: तिलकरत्ने दिलशान

विश्व कप 2007 और 2011 की उपविजेता श्रीलंका की टीम पिछले कुछ सालों से लगातार निराश कर रही है। कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के संन्यास के बाद श्रीलंका को अपने घर में ज़िम्बाब्वे जैसी टीम से सीरीज हार मिली थी। इसके बावजूद श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट में करारी हार दी। टीम के इस प्रदर्शन कर पूर्व सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने ख़ुशी जताई है।

कुसल परेरा की शानदार बल्लेबाजी

श्रीलंका को जीत के लिए 78 रनों की जरूरत थी और टीम के 9 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद कुसल परेरा ने अकेले टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इस बारे में स्पोर्ट्स्टार से बात करते हुए तिलकरत्ने दिलशान ने कहा

“परेरा बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। पिछले छह महीने से उन्होंने हर मौके पर रन बनाए हैं। इस मैच में भी उन्होंने 304 रन का पीछा करते हुए आधे रन बनाए। यह ऐसी चीज है जिसे हमें विशेष रूप से दक्षिण अफ्रीका में मैच जीतने की जरूरत है और यह आसान नहीं है।”

विश्व कप के बारे में की बात

विश्व कप 1996 की विजेता श्रीलंका उसके बाद यह कारनामा नहीं दोहरा पाई है। 2003 से 2015 हर बार श्रीलंका हर बार नॉकआउट में पहुँचने में सफल रही है। वर्तमान प्रदर्शन के बारे में तिलकरत्ने दिलशान ने कहा

“हमने आखिरी बार 2011 में वहां जीत हासिल की थी, और अब एक और टेस्ट मैच जीता। जब आप जीत रहे होते हैं, तो यह टीम के लिए एक अच्छा अहसास होता है। यदि टीम इस विश्वास, सकारात्मकता और प्रेरणा को अगले कुछ महीनों तक ले सकती है, तो यह हमारे लिए अच्छा होगा क्योंकि विश्व कप अभी तीन महीने दूर है।”

लगातार प्रदर्शन में गिरावट

श्रीलंका की टीम कुछ मौकों को छोड़कर लगातार जूझती नजर आई है। बीच में एक- दो मौके पर टीम अच्छा प्रदर्शन करती है लेकिन उसे जारी नहीं रख पाती। इससे पहले उसे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में करारी हार मिली थी। एशिया कप में भी श्रीलंका को बांग्लादेश और अफगानिस्तान से हार मिली थी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post श्रीलंका को विश्व कप तक जारी रखना होगा जीत का क्रम: तिलकरत्ने दिलशान appeared first on Sportzwiki.