Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तेज गेंदबाज अवेश खान भारत ए टीम में शामिल

नयी दिल्ली
तेज गेंदबाज अवेश खान को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए 15 सदस्यीय भारत ए टीम में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय चयन समिति ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि अवेश का नाम कल घोषित टीम में भूलवश छूट गया था और वह इस मैच के लिए टीम का हिस्सा हैं। यह मैच 13 फरवरी से मैसूरु में खेला जाएगा। 

15 सदस्यीय भारत ए टीम इस प्रकार है: लोकेश राहुल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, प्रियांक पांचाल, अंकित बावने, करुण नायर, रिकी भुई, सिद्धेश लाड, केएस भरत (विकेटकीपर), शाहबाज़ नदीम, जलज सक्सेना, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, वरुण आरोन और अवेश खान।