Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान कुक को मिला ये बड़ा सम्मान

खेल डेस्क। इंग्लैंड क्रिकेट टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक को नाइटहुड की उपाधि से नवाजा गया है। कुक को ये उपाधि बकिंघम पैलेस में आयोजित एक समारोह में क्रिकेट में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए दी गई है।

एसेक्स क्रिकेट ने इस संबंध में जानकारी दी है। एसेक्स क्रिकेट ने बताया कि एलेस्टेयर कुक को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी, न्यूजीलैंड ने ऐसे रच डाला इतिहास

इंग्लैंड के महान क्रिकेटरों में शूमार एलेस्टेयर कुक को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने नाइटहुड मेडल से सम्मानित किया। इसके साथ ही कुक महान ऑलराउंडर इयान बाथम के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाले इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। पूर्व ऑलराउंडर इयान बोथम को वर्ष 2007 में इस उपाधि से सम्मानित किया गया था।

श्रीलंका को विश्व कप जिताने वाले ऑलराउंडर जयसूर्या पर लगा दो साल का प्रतिबंध

नाइटहुड की उपाधि हासिल करने के बाद कुक ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पहले उन्हें अपने नाम के आगे ;सर लिखे जाने की आदत नहीं रही है।इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेाज कुक ने कहा कि मैं कभी अपने नाम के आगे ;सर लिखे जाने की आदत को अपना पाऊंगा, ऐसा मुझे नहीं लगता है। कुल ने इंग्लैंड की ओर से 161 टेस्ट मैचों में 12472 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 33 शतक लगाए हैं।

धोनी-रैना के बाद अब ये खिलाड़ी होगा इस स्पेशल क्लब में शामिल