Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सानिया मिर्जा ने अपनी बायोपिक का किया ऐलान, यह एक्ट्रेस निभाएगी मुख्य भूमिका

इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने खेल से दुनिया भर में नाम कमाया है। वहीं सानिया मिर्जा पर बायोपिक फिल्म बनने जा रही है। जी हाँ, सानिया ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ;यह शानदार है। इस बारे में काफी समय से वार्ता चल रही थी। करार पर हस्ताक्षर कर दिये गये हैं। मैं अब फिल्म इंतजार कर रही हूं।

आपको जानकारी में बता दें, सानिया की बायोपिक फिल्मकार रोनी स्क्रूवाला बनाने जा रहे है। सानिया ने बताया कि फिल्म के शुरुआती दौर का काम जारी है। उन्होंने कहा, ;यह सब आपसी समझदारी से हो रहा है। मुझे लगता है कि यह मेरी कहानी है तो इसमें मेरा सुझाव अहम होगा। वहीं सानिया मिर्जा चाहती हैं कि इस फिल्म में उनकी भूमिका को परिणीति चोपड़ा निभाएं, लेकिन अभी तक एक्ट्रेस का चयन नहीं हुआ है।

32 साल की सानिया मिर्जा ने छह ग्रैंडस्लैम डबल्स खिताब अपने नाम किये हैं, इनमें तीन महिला डबल्स और तीन मिक्स्ड डबल्स खिताब शामिल हैं। यही नहीं सानिया ग्रैंडस्लैम जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। बता दें, सानिया इन दिनों अपने खेल से दूर है। हाल ही में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। सानिया ने पिछले महीने कहा था कि वे फिर से अभ्यास शुरू कर रही हैं और इस साल के अंत तक कोर्ट में वापसी कर सकती हूँ।

वहीं सानिया से पहले पिछले कुछ सालों में खिलाड़ियों के जीवन पर फिल्मे बन चुकी है। जिनमे एम सी मेरीकोम, दंगल, भाग मिल्खा भाग और एम.एस धोनी जैसी बायोपिक शामिल हैं।

यह भी पढ़े:-

ब्राजील: फुटबॉल क्लब में लगी आग, 10 खिलाड़ियों की झुलकर मौत

वर्ल्ड कप में 3 नंबर की जगह इस पोजीशन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं कप्तान कोहली

Ind vs NZ 2nd T20: रोहित की तूफानी पारी से भारत ने सीरीज में की बराबरी, 7 विकेट से जीता मैच



Herald