भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा अपनी चोट के चलते काफी लम्बे समय से भारत की टीम से बाहर चल रहे थे. हालाँकि, अब वह फिट हो चुके हैं और उनका नाम बंगाल की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की टीम में भी आया है. इसी बीच ऋषभ पंत के साथ अपनी प्रतिस्पर्धा को लेकर रिद्धिमान साहा ने एक बयान दिया है.
चोट के बाद वापसी से हूँ खुश

रिद्धिमान साहा ने क्रिकेटनेक्स्ट से बात करते हुए अपने बयान में कहा, “चोट के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापस आने में निश्चित रूप से बहुत अच्छा लगता है. एक खिलाड़ी के लिए, खेल में वापसी की भावना से अच्छा कुछ भी नहीं है.
मुझे ऐसा महसूस नहीं हो रहा है कि मैं बहुत लंबे समय से दूर हूं, बल्कि मुझे ऐसा लग रहा है, कि मैं कुछ हफ़्ते से ही क्रिकेट के मैदान से बाहर था. अभी मेरा ध्यान पूरी तरह से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल की मदद करने पर है.
ऋषभ पंत से प्रतिपर्धा के रूप में कही ये बात

रिद्धिमान साहा ने क्रिकेटनेक्स्ट से बात करते हुए आगे अपने बयान में कहा, “जब मैं बाहर था, तो ऋषभ को मौका मिला, जैसे कोई भी खिलाड़ी दोनों हाथों से अपने मौके को भुनाने की कोशिश करता, वैसा ही कुछ ऋषभ पंत ने भी किया है.
मैं उसे अपनी प्रतिस्पर्धा के रूप में नहीं देखता, वास्तव में जब वह एनसीए में आया था, तो हम दोनों ने एक साथ बहुत अच्छा समय बिताया था. हमने शायद ही कभी वहां चयन या प्रदर्शन के बारे में बात की हो.”
चयन के मामले मेरे हाथ में नहीं

रिद्धिमान साहा ने क्रिकेटनेक्स्ट से बात करते हुए आगे अपने बयान में कहा, “मेरा काम अपनी क्षमता के अनुसार खेलना है और यह सुनिश्चित करना है, कि मैं हर समय अपनी टीम की जरूरतों में योगदान दूं. चयन के मामले मेरे हाथ में नहीं हैं, इसलिए मेरा मुख्य उद्देश्य सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करना है.”
ऑस्ट्रेलिया सीरीज मिस करने से हूँ निराश

रिद्धिमान साहा ने क्रिकेटनेक्स्ट से बात करते हुए आगे अपने बयान में कहा, “मैं इतने लंबे समय के बाद भारतीय टेस्ट टीम में अपनी वापसी को लेकर आश्वस्त हूं, लेकिन हां, मुझे जरुर निराशा हुई है, क्योंकि मैं भी भारत की 2-1 सीरीज जीत का हिस्सा बनाना चाहता था.
एनसीए में सभी ने मेरे फिट होने में काफी मदद की थी. कोच और फिजियो ने मेरे साथ मिलकर काम किया और इससे मुझे काफी मदद मिली.
मैंने वहां नेट्स पर बल्लेबाजी और कीपिंग में काफी समय बिताया और इतने दिनों के बाद भी मैं रस्टी नहीं हुआ है, क्योंकि मैं वहां पिछले 8 महीनों से लगातार बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहा हूँ.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ऋषभ पन्त के साथ लगातार हो रही अपनी प्रतिस्पर्धा को लेकर आख़िरकार बोल ही पड़े रिद्धिमान साहा, कहा… appeared first on Sportzwiki.