Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिग बैश लीग: सिर में चक्कर आने से मैदान पर गिरे नाथन कुल्टर नाईल, अस्पताल ले जाया गया

ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी-20 लीग बिग बैश अब समाप्ति की ओर है। आज टूर्नामेंट का 54वां लीग मैच गत विजेता एडिलेड स्ट्राइकर्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच खेला गया। दोनों ही टीमें पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गयी थी और इसी वजह से इस मैच का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ने वाला था। इस मैच में पर्थ के ऑलराउंडर नाथन कुल्टर नाईल के साथ हादशा हो गया।

मैदान पर गिरे

तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाईल अपने चार ओवर के स्पेल का अंतिम गेंद डालने के साथ ही चक्कर खाकर मैदान पर गिर गये। उनके अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका पड़ने के बाद ही उन्होंने टीम डग आउट की तरफ इशारा कर दिया था।

इसके बाद अंतिम गेंद पर उन्हें छक्का पड़ गया। उन्हें चक्कर जैसा महसूस हुआ और वह मैदान पर ही बैठ गये। डॉक्टरों ने तुरंत आकर उन्हें देखा और मैदान से बाहर ले गये।

फिजियो ने दिया बयान

पर्थ स्कॉर्चर्स टीम के फिजियो क्रिस क्विनेल ने कुल्टर नाईल की हालत के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है। फिजियो ने कहा

“नाथन को एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ खेल के दौरान अपनी अंतिम गेंदबाजी के अंत में बुरी तरह सिर का चक्कर आया था। उन्हें एहतियात के तौर पर मैच के बाद अस्पताल ले जाया गया और अगले कुछ घंटों तक निगरानी की जाएगी।”

यह भी पढ़ें: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में वर्कलोड की वजह से इन 3 स्टार खिलाड़ियों को मिल सकता हिया आराम

मैच में रहा अच्छा प्रदर्शन

इसी महीने के अंत में भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किये गये नाथन कुल्टर नाईल ने इस मैच में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में उन्होंने 8 गेंद में 25 रनों की पारी खेली थी।

इस दौरान उन्होंने हेलीकॉप्टर शॉट लगातार 6 रन भी बटोरे थे। गेंदबाजी में उन्होंने भले ही अंतिम दो गेंद पर 10 रन दिए हो लेकिन चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 28 रन देकर दो विकेट चटकाए थे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post बिग बैश लीग: सिर में चक्कर आने से मैदान पर गिरे नाथन कुल्टर नाईल, अस्पताल ले जाया गया appeared first on Sportzwiki.