Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एमएसके प्रसाद ने राहुल द्रविड़ नहीं बल्कि इन्हें दिया युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का पूरा-पूरा श्रेय

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 की शुरुआत 30 मई से हो रही है। इससे पहले भारत की घरेलू टी-20 लीग आईपीएल भी खेली जाएगी। इसमें खिलाड़ियों के चोटिल होने की संभावना भी है। भारत विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार है और खिलाड़ियों की चोट उसे परेशान कर सकती है। इस बारे में टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद में बयान दिया है।

विराट ने की थी मांग

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कुछ दिनों पहले आईपीएल कके दौरान तेज गेंदबाजों को कुछ मैचों में आराम देने की बात की थी। इसमें उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह का नाम लिया था।

उपकप्तान रोहित शर्मा ने इसपर आपत्ति जताई थी लेकिन वह एमएसके प्रसाद ने इसपर बयान दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए प्रसाद ने कहा “हम इसपर काम करने की कोशिश कर रहे हैं।”

इन्हें दिया मयंक अग्रवाल के प्रदर्शन का श्रेय

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच में केएल राहुल और मुरली विजय के फ्लॉप होने के बाद टीम में मयंक अग्रवाल को मौका मिला। उनके प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए एमएसके प्रसाद ने कहा

“हमने विराट, रवि शास्त्री और उनके सहयोगी स्टाफ और राहुल द्रविड़ से मिलकर चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन का एक संघ बनाया है। इसी के प्रयासों के कारण, हम देख रहे हैं कि खिलाड़ी भारत ‘ए’ से सीनियर टीम में आ रहे हैं। पृथ्वी, मयंक, विहारी, ऋषभ, विजय शंकर इसके कुछ उदाहरण हैं।”

विराट की कप्तानी पर कही बड़ी बात

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने विराट कोहली की कप्तानी की भी जमकर सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने रवि शास्त्री को भी इसका श्रेय दिया है। प्रसाद ने कहा

“भारत को विराट जैसा कप्तान मिलने का सौभाग्य है। उनका कोच रवि शास्त्री के साथ अच्छा संबंध है और यह’ टीम की सफलता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post एमएसके प्रसाद ने राहुल द्रविड़ नहीं बल्कि इन्हें दिया युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का पूरा-पूरा श्रेय appeared first on Sportzwiki.