Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कप्तान ईशान किशन की बदौलत भारत ने इंग्लैंड लायंस को पहले ही मैच में दिया मात, देखें स्कोरबोर्ड

इनदिनों इंग्लैंड लायंस की टीम भारत दौरे पर है. जहां इंग्लैंड लायंस की टीम इंडिया ए टीम के साथ पांच मैचों की अनधिकारीक वनडे सीरीज और दो मैचों की अनधिकारिक टेस्ट सीरीज खेलना आई है.

पांच मैचों की अनधिकारीक वनडे सीरीज में इंडिया ए की टीम ने इंग्लैंड लायंस को 4-1 से हरा दिया है. वहीं दो मैचों की टेस्ट सीरीज 7 फरवरी से खेली जानी है.

अभ्यास मैच में इंडिया बोर्ड एकादश ने इंग्लैंड लायंस को हराया 

दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस और इंडिया बोर्ड एकादश के बीच दो दिन का एक अभ्यास मैच खेला गया. इस अभ्यास मैच को इंडिया बोर्ड एकादश ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 152 रन के बड़े अंतर से जीत लिया है.

दरअसल, इस दो दिन के अभ्यास मैच में कुल 180 ओवर फेंके जाने थे. जिसमे से दोनों टीमों को दोनों पारियों में मिलाकर कुल 90 ओवर खेलने थे. 60 ओवर एक टीम एक पारी में खेल सकती थी. वहीं दूसरी पारी में 30 ओवर खेल सकती थी.

कप्तान ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया बोर्ड एकादश ने जीता मैच 

इस मैच को इंडिया बोर्ड एकादश ने अपने कप्तान ईशान किशन की शानदार पारियों की बदौलत जीता है. भारत की पहली पारी में ईशान किशन ने 49 गेंदों पर 40 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं उन्होंने दूसरी पारी में भी 55 गेंदों पर 55 नाबाद रन बनाये.

इस मैच का टॉस इंडिया बोर्ड एकादश ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड लायंस की टीम ने अपनी पहली पारी में निर्धारित 60 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाये.

जवाब में इंडिया बोर्ड एकादश ने अपनी पहली पारी में 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाये. इसके बाद इंडिया बोर्ड एकादश ने अपनी दूसरी पारी शुरू की और 246 रन 6 विकेट के नुकसान पर घोषित कर दी.

इंग्लैंड लायंस को 30 ओवर में 236 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन इस लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड लायंस की टीम 30 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर मात्र 83 रन ही बना पाई और इंडिया बोर्ड एकादश ने यह मैच 152 रन के अंतर से जीत लिया.

यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

 

 

all scorecard image credit cricinfo

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post कप्तान ईशान किशन की बदौलत भारत ने इंग्लैंड लायंस को पहले ही मैच में दिया मात, देखें स्कोरबोर्ड appeared first on Sportzwiki.