न्यूजीलैंड और भारत के बीच आज टी-20 सीरीज का अंतिम मैच खेला जा रहा है। तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें एक- एक मैच जीत चुकी है और इस मैच को जीतने वाले टीम सीरीज को अपने नाम कर लेगी। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की टीम में युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को मौका मिला।
कुलदीप ने आते ही छोड़ा प्रभाव

पहले मैच की तरह आज एक बार फिर कीवी सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट और कॉलिन मुनरो ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दी।दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले 7 ओवर में ही 79 रन जोड़ दिए।
पहले मैच के मैन ऑफ द मैच सेफर्ट एक बार फिर बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन कुलदीप यादव ने अपने पहले ही ओवर उन्हें पवेलियन भेज दिया। उन्हें धोनी ने स्टम्प किया।
धोनी स्पेशल देखने को मिला

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में सबसे तेज स्टम्पिंग करने के लिए जाने जाते हैं। आज एक बार फिर वही देखने को मिला। न्यूजीलैंड पारी के आठवें ओवर की चौथी गेंद पर धोनी ने सेफर्ट को स्टम्प कर दिया।
बल्लेबाज कुलदीप यादव की गूगली नहीं समझ आये और धोनी ने एक सेकेंड से भी कम समय में गिल्लियां उड़ा दी। रीप्ले में भी साफ़ हो रहा था कि बल्लेबाज क्रीज के अंदर नहीं था और थर्ड अम्पायर ने उन्हें आउट करार दिया।
देखने लायक था कुलदीप का रिएक्शन

बल्लेबाज को आउट दिए जाने के बाद कुलदीप यादव का रिएक्शन देखने लायक था। उन्होंने धोनी को गले से लगा लिया।उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि धोनी ने इतनी तेज स्टम्पिंग की है।
यह पहला मौका नहीं है जब ऐसा हुआ है। इसी दौरे पर धोनी की स्टम्पिंग के बाद आईसीसी ने बल्लेबाजों को हिदायत दी थी कि जब धोनी विकेट के पीछे रहें तो क्रीज ना छोड़े।
देखें वीडियो:
— MS (@premchoprafan) February 10, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: विकेट के लिए तरस रहा था भारत, तभी धोनी ने विकेट के पीछे से किया कुछ ऐसा छाया न्यूज़ीलैंड खेमे में सन्नाटा appeared first on Sportzwiki.