पुलवामा हमले के बाद से भारत सरकार पूरा दोष पाकिस्तान को दे रही हैं और इस हमले का पूरा जिम्मेदार पाकिस्तान को मान रही है, लेकिन कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के प्रधनमंत्री इमरान खान का एक बयान आया था, जिसमे उन्होंने कहा था, कि हमले में पाकिस्तान का कोई भी हाथ नहीं है. अगर भारत के पास पाकिस्तान के खिलाफ कोई सबूत है, तो वह पाकिस्तान को दे, पाकिस्तान सबूतों के आधार पर कार्यवाही करेगा.
ट्वीट कर अफरीदी ने किया था इमरान का समर्थन

आपकों बता दें, कि अपने एक ट्वीट के जरिये शाहिद अफरीदी ने इमरान खान का समर्थन किया था. उन्होंने इमरान खान के बयान का वीडियो पोस्ट करते हुए अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा था, कि “पूरी तरह से स्पष्ट और साफ़ “
Absolutely crystal&Clear
https://t.co/AUc79pHvfO
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) February 19, 2019
बिना किसी सबूत के वे सारा दोष सीधे पाकिस्तान पर डाल रहे

पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार साज सादिक ने अपने ट्वीट के जरिये शाहिद अफरीदी के बयानों की पुष्टि करते हुए लिखा,
“बिना किसी सबूत के वे सारा दोष सीधे पाकिस्तान पर डाल रहे हैं. पीएम इमरान खान ने इस मामले पर एक बार फिर सकारात्मक और स्पष्ट तरीके से बताया, कि पाकिस्तान न केवल भारत, बल्कि अफगानिस्तान, ईरान और चीन के साथ भी अच्छे संबंध रखना चाहता है.”
शिक्षित लोग ऐसा नहीं करते

अफरीदी ने आगे कहा है, कि
“आपको पता चलता है, कि मुश्किल समय में आपके दोस्त कौन हैं? वे दुनिया को यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, कि वे शिक्षित हैं? लेकिन शिक्षित लोग इस तरह से व्यवहार नहीं करते हैं.”
Shahid Afridi “Without any proof they are putting all the blame onto Pakistan straight away. PM Imran Khan has once again spoken on this matter in a positive & clear way to explain that Pakistan wants to have good relations with not only India, but also Afghanistan, Iran & China”
— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) February 20, 2019
Shahid Afridi regarding Reliance-IMG’s decision to pull out as producers of the PSL “You find out who your friends are at difficult times. What are they trying to show the world that they are educated? Educated people don’t behave in such a manner” #PSL4
— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) February 20, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पुलवामा हमला: शाहिद अफरीदी ने कहा, भारत बिना सबूत के पाकिस्तान पर दोष लगा रहा appeared first on Sportzwiki.