Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अमित भंडारी पर हमले के बाद आगबबूला हुए गंभीर और वीरेंद्र सहवाग, कही ये बात

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और डीडीसीए सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अमित भंडारी हमले के बाद  भारतीय टीम के दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर जमकर भड़के हैं. बता दें, 11 फरवरी को कुछ गुंडों ने हॉकी स्टिक से हमला कर दिया. यह वारदात उस वक्त की है.

जब अमित अंडर-23 में खिलाड़ियों के लिए सेंट स्टीफंस मैदान पर ट्रायल में मौजूद थे. इस दौरान अमित खिलाड़ियों को परख रहे थे.इस हमले में भंडारी को सिर और कान में चोट लगी है और उनके सहयोगी सुखविंदर सिंह मे उन्हें सिविल लाइंस में संत परमानंद अस्पताल में भर्ती कराया है.पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही गुंडे मौके से भाग गए.

क्या कहा वीरेन्द्र सहवाग ने

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज और दिल्ली के पूर्व खिलाड़ी सहवाग ने इस हमले के बाद ट्वीट करके कहा,

 ‘किसी खिलाड़ी को नहीं चुनने के लिए दिल्ली के चयनकर्ता अमित भंडारी पर किया गया हमला गिरे हुए सोच को दर्शाती है. और मुझे उम्मीद है कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसी घटनाओं से बचने के लिए पर्याप्त उपाय किए जाएंगे.’

गौतम गंभीर हुए आगबबूला 

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और दिल्ली के एक और जांबाज खिलाड़ी रहे. गौतम गंभीर ने भी इस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि दोषी खिलाड़ी को हर के क्रिकेट से लाइफ टाइम के लिए बैन कर दिया जाना चाहिए.

गंभीर ने ट्वीट कर कहा,

‘राजधानी के केंद्र में ऐसी घटना से हैरान हूं. यह मामला दबाया नहीं जाएगा और मैं निजी तौर पर सुनिश्चित करूंगा कि ऐसा न हो. मैं इसकी शुरुआत उस खिलाड़ी पर आजीवन बैन लगाने की मांग से कर रहा हूं जिसने चयन नहीं होने पर यह हमला करवाया.’’

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post अमित भंडारी पर हमले के बाद आगबबूला हुए गंभीर और वीरेंद्र सहवाग, कही ये बात appeared first on Sportzwiki.