इंटरनेट डेस्क। श्रीलंका की टीम ने साउथ अफ्रीका की टीम को उसी की ही धरती पर लगातार दूसरे टेस्ट मैच में हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है। मेहमान टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले श्रीलंका की टीम ने डरबन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक तरीके से सिर्फ एक रन से जीता था।
ISSF विश्व कप 2019: गुलाबी नगरी की अपूर्वी ने विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड पर साधा निशाना
दूसरे टेस्ट मैच में कुसाल मेंडिस (नाबाद 85) और ओशादा फर्नांडो (नाबाद 75) की शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली और टीम को साउथ अफ्रीका में इतिहास रचने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही श्रीलंका दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने वाली एशिया की पहली टीम बन गई है।
T20 सीरीज में रोहित शर्मा बनाने उतरेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड, इन दिग्गजों को छोड़ेंगे पीछे
आपको बता दें कि 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने तीसरे ही दिन दो विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका के सबसे अनुभवी गेंदबाज सुरंगा लकमल ने 39 रन देकर चार और ऑफ स्पिनर धनंजय डि सिल्वा ने 36 रन देकर तीन विकेट लिए। कुशल मेंडिस को मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। वहीं, टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए कुशल परेरा को मैन आफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया।
कप्तान विराट कोहली ने विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर कहीं ये बड़ी बात