14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ का जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 44 जवान शहीद हो गये थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी। 26 फरवरी को भारत की तरफ से एयर स्ट्राइक भी किया गया। इसके बावजूद भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है।
विश्व कप में मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2019 में मुकाबला होना है। यह मैच 16 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेला जाना है। आतंकी हमलों की वजह से भी भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती।
अंतिम बार 2012-13 में भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेली गयी थी। अब बीसीसीआई से मांग की जा रही है कि वह विश्व कप में पाकिस्तान के साथ मुकाबले नहीं खेले।
आईसीसी से मांग

भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड आईसीसी की तरह से आईसीसी को चिठ्ठी लिखी गयी है। इसमें पाकिस्तान से विश्व कप में न खेलने के साथ ही पाकिस्तान को आतंकी गतिविधियों की वजह से बैन करने की मांग भी है।
आज से दुबई में आईसीसी की बैठक शुरू होने वाली है। इसमें इस मुद्दे पर चर्चा भी होगी। इसमें बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी भारत की तरफ से पक्ष रखेंगे और पाकिस्तान पर सवाल खड़े करेंगे।
जवाब तैयार कर रहा पाक

बीसीसीआई की तरह की की जा रही मांग पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपना जवाब तैयार कर रही है। पाकिस्तान की तरफ से पीसीबी चेयरमैन, एहसान मणि, एमडी वसीम खान और सीओओ सुभान अहमद दुबई पहुंचे हैं। पीटीआई के अनुसार पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा
“पाकिस्तान का रुख यह है कि अगर भारत एक वॉकओवर देना चाहता है, तो वह इस बारे में कुछ नहीं कर सकता है। लेकिन यह एक सवाल खड़ा करेगा कि क्या होता है अगर नॉकआउट स्टेज में दोनों टीमें एक बार फिर एक- दूसरे के आमने- सामने हो।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईसीसी मीटिंग में भारत ने किया विश्वकप खेलने से इंकार तो पीसीबी पूछेगा ये सवाल appeared first on Sportzwiki.