Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ये विश्व रिकॉर्ड बना लेंगे एमएस धोनी, जानिए

स्पोटर्स डेस्क। हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज और टी 20 सीरीज में भारतीय टीम पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने शानदार पारियां खेली है। साथ ही उन्होंने ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किये है लेकिन अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैचों में एमएस धोनी अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लेंगे। आपको बता दे कि एमएस धोनी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले विकेटकीपर बन जाएंगे।

आपको बता दे कि हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक लगाने के कारण उनको सीरीज में मैन आफ दे सीरीज चुना गया था। साथ ही उन्होंने ने विकेट के पीछे शानदार विकेट​कीपिंग की। लेकिन अब जल्द ही विश्व रिकॉर्ड बना लेंगे। इस समय वह साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर के साथ साझा रुप से सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाले विकेटकीपर है।लेकिन अब वह नया रिकॉर्ड बनाने में केवल दो मैच दूर है अब तक धोनी अब तक कुल 594 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। यदि वह 2 मैच और खेल लेते हैं, तो इस मामले में वह नंबर-1 क्रिकेटर बन जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया 24 फरवरी-13 मार्च के बीच भारत दौरे पर रहेगा।यहां कंगारू टीम 2 टी-20 और 5 वनडे मैच खेलेगी।महेंद्र सिंह धोनी बतौर विकेटकीपर तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने से महज 2 कदम दूर हैं लेकिन अब वह इस सीरीज में ये रिकॉर्ड बना लेंगे |साथ ही धोनी इस समय शानदार प्रदर्शन कर रहे है। रांची के जेएससीए स्टेडियम के एक पवेलियन को अब धोनी के नाम पर रखा जाएगा।

ये भी पढ़े:

विराट कोहली महान खिलाड़ी बनने की ओर: कुमार संगकारा

पूर्व कप्तान धोनी के नाम पर रखा गया इस स्टेडियम के एक पवेलियन का नाम, जानिए

WI vs ENG 3rd Test: तीसरे दिन जो रूट ने जमाया शतक, कोहली को छोड़ा पीछे



Herald