Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड दौरे पर तूफानी बल्लेबाजी करने वाले इस भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिलेगी विश्व कप टीम में जगह!

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में ऑलराउंडर विजय शंकर ने तूफानी बल्लेबाज करते हुए सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया है। इस प्रदर्शन के बाद ही राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रमुख एमएसके प्रसाद ने इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को अजिंक्या रहाणे और ऋषभ पंत के साथ 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले विश्व कप टीम में शामिल होने की दौड़ में बताया था।

इस श्रीलंकाई पूर्व कप्तान ने विराट कोहली के बारें में कह डाली ये बड़ी बात...

लेकिन मुख्य चयनकर्ता प्रमुख की इस बात के बाद भी पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि विजय शंकर को विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिलेगी।

IndvAus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस दिग्गज खिलाड़ी की हो सकती हैं वापसी

भारत के सबसे सफल कप्तानों में शूमार सौरव गांगुली ने हालांकि विजय शंकर को टीम में शामिल नहीं करने का कोई कारण नहीं बताया है। हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने ऑलराउंडर विजय शंकर के न्यूजीलैंड में टी-20 सीरीज में किए गए प्रदर्शन की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि विजय शंकर ने अपनी बल्लेबाजी में सुधार किया है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा।

राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रमुख प्रसाद ने धोनी के बारे में दे दिया ऐसा बयान कि प्रशंसकों को...

गौरतलब है कि विजय शंकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने तीन मैचों में 84 रन का योगदान दिया। आखिरी और निर्णायक टी-20 मैच में तो उन्होंने 43 रन की शानदार पारी खेली थी।