Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शेन वार्न ने रिकी पोंटिंग को आईपीएल से प्रतिबंधित करने वाले बयान पर फिर कही ये बात

24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारत दौरा करना हैं, इस दौरे से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा कदम उठाते हुए रिकी पोंटिंग को ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप 2019 तक के लिए अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल कर लिया है.

आपकों बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी दिल्ली डेयरडेविल्स के मुख्य कोच है. वहीं रिकी पोंटिंग आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस की टीम को अपनी कोचिंग में चैंपियन बना चुके हैं.

वार्न ने पोंटिंग को आईपीएल से प्रतिबंधित करने को कहा 

कुछ दिन पहले ही मीडिया में खबर आई थी, कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर व राजस्थान रॉयल्स के मेंटर शेन वार्न ने आईपीएल से रिकी पोंटिंग को प्रतिबंधित करने के लिए कहा था. मीडिया रिपोर्ट्स का दावा था, कि उन्होंने यह अपना बयान इंडिया टुडे को दिया था.

वार्न ने मीडिया रिपोर्ट्स को बताया झूठा

One of India's World Cup contenders: Warne

इसी बीच शेन वार्न ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है. जिसमे उन्होंने मीडिया की क्लास लगते हुए आईपीएल से रिकी पोंटिंग को प्रतिबंधित करने वाले बयान को झूठा बताया है और मीडिया पर झूठी खबर फैलाने का आरोप लगाया है.

यहाँ देखें शेन वार्न का ट्वीट 

शेन वार्न ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “मेरे बारे में यह कहते हुए आर्टिकल आ रहे है, कि मैंने बीसीसीआई को रिकी पोंटिंग को आईपीएल से प्रतिबंधित करने के लिए कहा है. यह सच नहीं है, इसलिए इसे बंद करो.

यह पूछे जाने पर, मैंने कहा था, कि बीसीसीआई की ओर से यह एक मूर्खतापूर्ण कदम होगा, कि उसे दिल्ली का कोच नहीं बनाया जायेगा, क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया का सहायक कोच है, लेकिन अगर यह निर्णय है, तो उसे स्वीकार भी करना होगा!”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post शेन वार्न ने रिकी पोंटिंग को आईपीएल से प्रतिबंधित करने वाले बयान पर फिर कही ये बात appeared first on Sportzwiki.