पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था.इस हमले में 42 जवान शहीद हो गये थे. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी. इसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है. देश पाकिस्तान से आर- पार की लड़ाई को देख रही है और पाकिस्तान से अपने सारे रिश्ते तोड़ रहा है.
इसके बाद विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर जमकर बवाल चल रहा है. कई क्रिकेट के दिग्गज भारतीय टीम के खेलने के पक्ष में हैं तो कई इनके खिलाफ. इसके बाद टीवी डीबेट पर ये मामला जमकर गरमाया हुआ है.
क्या सच में अरनब गोस्वामी ने सचिन तेंदुलकर को कहा था देशद्रोही?

कल से ये भी चर्चा है कि न्यूज़ चैनल रिपब्लिक टीवी के संपादक अरनब गोस्वामी ने सचिन तेंदुलकर को देशद्रोही बताया है. आइए आपको बताते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है.
गोस्वामी ने अपने शो में एक हैशटैग #ShameOnAntiNationals लॉन्च किया. और उस शो में उन्होंने सुनील गवास्कर, कपिल देव और सचिन तेंदुलकर के बारे में बात कर रहे थे. क्योंकि ये खिलाड़ी भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में मैच खेलकर उनसे 2 पॉइंट छिनने की वकालत कर रहे थे.
क्या कहा था अरनब गोस्वामी ने

टीवी डीबेट के दौरान गोस्वामी ने कहा,
“मैं किसी भी भगवान में विश्वास नहीं करता. सचिन तेंदुलकर 100 प्रतिशत गलत हैं. सचिन तेंदुलकर, अगर वो इस देश के आदर्श हैं तो उन्हें यह महसूस करना चाहिए कि वो ऐसी बात नहीं बोले. मैं पाकिस्तान के खिलाफ मिल रहे 2 पॉइंट को कूड़े में फेंक देता”
अर्नब गोस्वामी ने अपने शो पर पूर्व टीवी पत्रकार आशुतोष के साथ बहस करते हुए कहा था. लेकिन उन्होंने शो को जो हैशटैग दिया था. वो किसी भी तरह से उचित नहीं था. लेकिन गोस्वामी ने तेंदुलकर को अपने मुंह से कभी भी देशद्रोही नहीं कहा. जैसा की वीडियो में देखा जा सकता है.
यहाँ देखें वीडियो
Here is @ashutosh83B #CaughtLying. He was trying to put words in Arnab’s mouth & when Arnab coolly said Sachin is wrong to want cricket with Pak, he got frustrated and pulled out his earpiece. Stop lying & grow up Ashutosh. #NoCricketWithPakistan pic.twitter.com/cuyXjjMxDj
— Major Gaurav Arya (Retd) (@majorgauravarya) February 22, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: क्या सच में अरनब गोस्वामी ने सचिन तेंदुलकर को कहा था देश द्रोही, यहाँ जाने पूरी सच्चाई appeared first on Sportzwiki.