Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महान पहलवान दारा सिंह पर कॉमिक बुक जारी

नई दिल्ली
भारत के स्टार पावर लिफ्टर गौरव शर्मा और बॉलिवुड अभिनेता विंदू दारा सिंह ने सोमवार को महान पहलवान और बॉलिवुड अभिनेता दारा सिंह पर एक कॉमिक बुक रिलीज की। इस किताब का नाम 'द एपिक जर्नी ऑफ द ग्रेट दारा सिंह' रखा गया है। यह किताब वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट में भारत के पहले पहलवान के रूप में खास मुकाम बनाने वाले दारा सिंह के जीवन के सफर और संघर्ष को बताएगी। कॉमिक बुक में दारा सिंह की मशहूर कुश्तियों के बारे में बताया गया है। 

गौरव ने इस मौके पर कहा, 'मुझे उम्मीद है कि सभी आयु वर्ग के लोग इसे पसंद करेंगे। दारा सिंह एक महान शख्स थे। मैं उनसे एक बार मिला था और उन्होंने मुझे फिटनेस को लेकर सलाह दी थी।' गौरव ने 17 साल की उम्र से पावरलिफ्टिंग की शुरुआत की थी। उन्होंने बीते साल यूरोपियन चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। उन्होंने 240 किलोग्राम भार उठा कर नया वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया था।