खेल डेस्क। भारतीय अंडर-19 टीम 20 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो चार दिवसीय मैच खेलेगी। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर चयन समिति ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इन दो मैचों के लिए भारतीय टीम की कप्तानी राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज सूरज आहूजा को सौंपी गई है।
विश्वकप में ये आक्रामक खिलाड़ी साबित हो सकता है एक्स फेक्टर: आशीष नेहरा
बीसीसीआई की जूनियर चयन समिति द्वारा घोषित इस टीम में राजस्थान के दो खिलाडिय़ों को शामिल किया है। 16 खिलाडिय़ों की इस टीम में राजस्थान से सूरज आहूजा के साथ ही मानव सुथार को भी जगह दी गई है।
वैलेंटाइन डे स्पेशल: श्रीलंका के इस गेंदबाज के लिए आज का दिन है बहुत खास, स्थापित किया था ये कीर्तिमान
बीसीसीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की जूनियर टीमों के बीच 20 फरवरी से तिरुवनंतपुरम में पहला चार दिवसीय मैच खेला जाएगा जबकि दूसरे मैच का आयोजन 26 फरवरी से होगा। इन दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन कर सूरज आहूजा और मानव सुथार राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को प्रभावित करना चाहेंगे।
मैदान में फिर नजर आएगा रावलपिंडी एक्सप्रेस का खौफ, इस लीग से कर रहे हैं मैदान में वापसी
इसके साथ ही चयन समिति ने चतुष्कोणीय वनडे सीरीज के लिए भारत अंडर-19 ए और भारत अंडर-19 बी टीमों का चयन किया है। इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की दो अन्य टीमें हिस्सा लेंगी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन खिलाडिय़ों को मिल सकता है मौका
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार दिवसीय मैच के लिए भारतीय अंडर-19 टीम इस प्रकार है: सूरज आहूजा (कप्तान एवं विकेटकीपर), दिव्यांश सक्सेना, वरुण नयनार, अवनीश सुधा, यशस्वी जायसवाल, वैभव कांडपाल, शौर्य सरन, ऋतिक शोकीन, मानव सुथार, मनीषी, साबिर खान, अंशुल काम्बोज, राजवर्धन हैंगरगेकर, रोहित दत्तात्रेय, रेक्स सिंह और वत्सल शर्मा।