इंटरनेट डेस्क। लंबी छुट्टीयां बिताकर मैदान में लौटे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आते ही एक और शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। आपको बता दें कि विराट कोहली किसी विपक्षी टीम के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है।
डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बुमराह ने टी-20 में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड, इस दिग्गज गेंदबाज को छोड़ा पीछे
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली टीम को जीत तो नहीं दिला सके। लेकिन रिकॉर्ड बनाने में सफल हुए। भारतीय कप्तान कोहली टी-20 इंटरनेशनल में किसी एक देश के खिलाफ 500 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। आपको बता दें कि विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 मैच में 512 रन हो गए हैं। इसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। विराट कोहली ने दो टी20 मैचों के पहले मैच में 24 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए।
टी20 में विराट कोहली के इस शानदार रिकॉर्ड के पीछे न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल हैं। गप्टिल ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में 461 रन बनाए हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि रविवार को खेले गए टी20 के पहले मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 126 रन बनाए। जवाब में उतरी कंगारू टीम ग्लेन मैक्सवेल की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। कूल्टर-नाइल को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।