Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप ट्राफी का ब्रिटेन दौरा शुरू

लंदन
ट्रैफलगर चौक पर बना मशहूर नेलसन स्तंभ आज विकेटों के विशाल सेट का बीच का स्टम्प बन गया जब 30 मई से शुरू हो रहे क्रिकेट विश्व कप की ट्राफी का ब्रिटेन दौरा गुरूवार को यहां से शुरू हुआ । इस मौके पर नासिर हुसैन, इशा गुहा, क्लाइव लायड , एलेस्टेयर कुक और ग्रीम स्वान के अलावा भारी तादाद में क्रिकेटप्रेमी मौजूद थे । आईसीसी ने कहा कि यह ट्राफी 115 स्थानों पर घूमेगी । आईसीसी के सीईओ डेविड रिचर्डसन ने कहा कि क्रिकेट के महासमर के जश्न के आगाज का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है कि लंदन के सबसे मशहूर स्मारक को क्रिकेट का स्टम्प बना दिया गया । विश्व कप के प्रबंध निदेशक स्टीव एलवर्दी ने कहा कि टूर्नामेंट में अब कुछ ही दिन रह गए हैं और इस तरह का जश्न देखना अद्भुत है । विश्व कप 30 मई से 14 जुलाई तक चलेगा जिसमें दस टीमें एक दूसरे के खिलाफ एकल लीग प्रारूप में खेलेंगी । शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी जो नौ और 11 जुलाई को खेले जायेंगे ।