गुरुवार 14 फरवरी शाम को जब देश रोज की तरह अपनी रफ्तार पर दौड़ रहा था तभी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिलें में आतंकियों ने अपनी एक नापाक करतूत को अंजाम दिया। और आतंकियों की इस नापाक करतूत ने पूरे देश को झकझोर दिया।
पुलवामा में आतंकियों ने किया जवानों पर हमला, 42 जवान शहीद
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर गुरुवार शाम को आतंकियों ने देश के सुरक्षा बलों पर आत्मघाती हमला किया जिसमें सीआरपीएफ के 42 जवना शहीद हो गए और कई जवान घायल हो गए। इस घटना ने देश में शोक की लहर दौड़ा दी है।

जम्मू की राजधानी श्रीनगर से करीब 18 किलोमीटर दूर हाईवे पर सीआरपीएफ की गाड़ियां सुरक्षा बलों को लेकर अपने गन्तव्य स्थान के लिए जा रही थी तभी गाड़ियों के बीच में एक आतंकी ने आरडीएक्स से भरी कार घुसा दी। इस दर्दनाक घटना में देश के 42 जवान शहीद हो गए तो कई जवान घायल हो गए।
आतंकियों की इस करतूत में शहीद हुए जवानों को इन क्रिकेटरों ने किया नमन
आतंकियों की इस कायराना हरकत के बाद अपने देश भर से शहीदों के लिए संवेदना आ रही हैं जिसमें भारतीय टीम के कई क्रिकेटरों ने अपनी संवेदना को प्रकट किया। जिसमें भारत के क्रिकेटर हरभजन सिंह से लेकर युवराज सिंह और मौजूदा टीम के खिलाड़ी हार्दिक पंड्या से लेकर रोहित शर्मा ने शहीदों को नमन किया।
हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “मेरा दिल हमारे जवानों के लिए निकल जाता है जिन्होंने अपने देश की सुरक्षा के लिए शहीदों के रूप में अपनी जान गंवायी। उन सभी परिवार के प्रति संवेदना, जिन्होंने आज एक बेटे, पति, पिता या भाई को खोया। एक राष्ट्र के रूप में हम रोते हैं… एक राष्ट्र के रूप में हम एकजुट होते हैं!”
My heart goes out for our Jawans who lost their lives as martyrs to save our country! condolences to all the families who today lost a son, husband, father or brother.. as a nation we cry.. as a nation we unite! #pulwamaattack
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) February 14, 2019
तो हार्दिक पंड्या ने ट्वीट कर लिखा कि “पुलवामा में हुई घटना से परेशान हूं। मेरे विचार हमारे बहादूर सीआरपीएफ जवानों के परिवारों और दोस्तों के साथ हैं। जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन लगा दिया। आईए, हम सभी परिवारों की मदद और हमारी प्रार्थना से सैनिकों को याद करने का थोड़ा प्रयास करें।”
Disturbed by the incident in #Pulwama. My thoughts are with the families and friends of our brave CRPF jawans, who laid down their lives for the country. Let’s all do our bit to help the families during their dark hours and remember the soldiers in our prayers.
— hardik pandya (@hardikpandya7) February 15, 2019
युवराज सिंह ने लिखा कि “अभी ही इस खबर को पढ़ा, मैं यात्रा कर रहा था। खराब कनेक्शन का सामना कर रहा था। इस कायराना हमले और हमारे वीर जवानों के अनमोल जीवन की क्षति से गहरा दुख। हमारे सभी शहीदों के परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।”
Just read the news on the #KashmirTerrorAttack as was traveling and facing poor connections. Deeply saddened by this cowardly attack and the loss of the precious lives of our brave Jawans. My heartfelt condolences to the family of all our martyrs. #KashmirTerrorAttack
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) February 14, 2019
रोहित शर्मा ने पुलवामा अटैक पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “पुलवामा में जो हुआ उससे हैरान और भयभीत हूं। जिस दिन हम सभी ने प्रेम का पर्व मनाया उस दिन कायरों ने नफरत फैला दी। जवानों और उनके परिवार के बारे में सोचें। पूरा भारत आपनी अपनी प्रार्थना में रखता है।”
Shocked and horrified by what happened #Pulwama. The day we all celebrated love some cowards spread hatred. Thinking about the jawans and their families. India keep them in your prayers.
— Rohit Sharma (@ImRo45) February 15, 2019
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post पुलवामा आतंकी हमला पर भज्जी-युवी-हार्दिक और रोहित का छलका दर्द, शहीद जवानों को लेकर कही ये बात appeared first on Sportzwiki.