Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये हैं विश्व के सबसे खतरनाक पांच फील्डर, इनके आगे रन बनाने से डरते हैं बल्लेबाज

क्रिकेट में जबसे टी-20 और वनडे क्रिकेट आया है.फील्डिंग की अहमियत उतनी ही बढती गई है. भारतीय क्रिकेट टीम की फील्डिंग पहले उतनी शानदार नहीं थी जितनी इस समय है. भारत के पास इस समय विश्व के सबसे बेहतरीन फील्डरों की जमात है. विश्व क्रिकेट में भी ऐसे कई शानदार फील्डर हैं. जो मैच का पासा बदल सकते हैं. आइए आपको ऐसे ही विश्व के पांच सबसे खतरनाक फील्डरों के बारे में बताते हैं.

5. रविन्द्र जडेजा 

भारतीय टीम का ये शानदार ऑलराउंडर विश्व क्रिकेट में सबसे बेहतरीन फील्डरों में से एक माना जाता है. भारतीय टीम को जडेजा ने कई बार अपनी फिल्डिंग के दम पर मैच का पासा पलटने में मदद की है. जडेजा का शानदार थ्रो पूरी दुनिया में मशहूर है, फील्ड में इनकी तेजी से रनआउट करना भला कौन भूल सकता है.

जडेजा भारतीय टीम के ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग तीनों में अपना योगदान दे सकते हैं. जडेजा ने अब तक वनडे क्रिकेट में 52 कैच लपके हैं.वहीँ टेस्ट में 31 और टी 20 में 18 कैच इनके नाम हैं.

4. विराट कोहली 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर में आते हैं. बल्लेबाजी में जहाँ विराट कोहली एक ओर गेंदबाजों की नींद हराम करते हैं तो वहीं अपनी फील्डिंग में भी इस खिलाड़ी का कोई मुकाबला नहीं है. मैदान पर  कोहली की फुर्ती देखने लायक होती है. उनके पास से भी कोई गेंद नहीं जाती. विराट का भी थ्रो बेहद सटीक होता है.

विराट ने टेस्ट मैचों में 72 कैच अपने नाम किए हैं. वहीँ वनडे में उन्होंने 106 कैच अपने नाम किए हैं. टी-20 में उनके नाम 33 कैच है.

3. डेविड वार्नर 

ऑस्ट्रेलिया टीम का ये सलामी बल्लेबाज इस समय बॉल टेम्परिंग की वजह से क्रिकेट से दूर है. जिस तरह से खतरनाक बल्लेबाजी ये खिलाड़ी करता है. उसी तरह फील्डिंग में भी इस खिलाड़ी के आस पास कोई नहीं टिकता. वार्नर की बेहतरीन फील्डिंग के कायल दुनिया के हर क्रिकेट दीवाने हैं.

वनडे क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने अब तक 48 कैच लपके हैं. वहीँ टेस्ट क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने नाम 53 कैच है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट विकेटकीपर के रूप में भी एक कैच लपका है. अगर टी-20 क्रिकेट की बात करें तो इस खिलाड़ी के नाम 40 कैच है.

2. सुरेश रैना

सुरेश रैना को आईपीएल का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है. भारत के इस शानदार खिलाड़ी ने भारत को कई मैच जीताए हैं. रैना ने कई ऐसे कैच लपके हैं जो असंभव हो. रैना के सामने से रन बनाना सबसे मुश्किल काम माना जाता है. रैना का थ्रो बेहद सटीक होता है. अभी जोंटी रोड्स ने इस खिलाड़ी को दुनिया का सबसे बेहतरीन फील्डर माना है.

सुरेश रैना ने वनडे में 102 कैच अपने नाम किए हैं. वहीं टी-20 में इस खिलाड़ी ने 42 कैच लपके हैं. टेस्ट की अगर बात करें तो इनके नाम 23 कैच है.

1. डेविड मिलर 

दक्षिण अफ्रीका का ये बल्लेबाज अपनी तेज बल्लेबाजी के लिए मशहूर है. फील्डिंग में भी ये खिलाड़ी विश्व में सबसे बेहतरीन माना जाता है. पाकिस्तान के खिलाफ हुए कुछ दिन पहले टी-20 मैच में इस खिलाड़ी को इसकी फील्डिंग की वजह से मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला था.

मिलर ने अब तक वनडे मैच में अब तक 56 कैच लपके हैं. वहीं टी-20 में इस खिलाड़ी ने 45 कैच अपने नाम किए हैं. इस खिलाड़ी को अभी टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ये हैं विश्व के सबसे खतरनाक पांच फील्डर, इनके आगे रन बनाने से डरते हैं बल्लेबाज appeared first on Sportzwiki.