Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पृथ्वी शॉ को टीम में लाने के लिए सचिन तेंदुलकर कर रहे उनपर जमकर मेहनत

इस समय भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन युवा बल्लेबाज की बात करें तो सबसे पहला नाम पृथ्वी शॉ का आता है. अपने पहले ही टेस्ट मैच में शानदार शतक बनाने वाला यह खिलाड़ी. चोट की  वजह से टीम से बाहर चल रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इस खिलाड़ी को अभ्यास मैच के दौरान चोट लग गई थी.

अब ये कयास लगाए जा रहे हैं वो जल्द फीट होकर वापस आ सकते हैं.

सचिन तेंदुलकर ऐसे कर रहे हैं शॉ के टीम में वापस आने में मदद 

भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ उनके बांद्रा स्थित आवास पर काउंसलिंग सेशन किया. माना जा रहा है कि वह जल्द ही फिट होकर क्रिकेट में वापसी करेंगे. शॉ को पिछले 10 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उभरने वाली सबसे शानदार बल्लेबाजी प्रतिभा के रूप में देखा जाता है.

नेशनल क्रिकेट अकादमी बेंगलुरु में कर रहे हैं तैयारी 

सूत्रों के अनुसार, वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच में रिकॉर्ड शतक लगाने वाले पृथ्वी फिलहाल नैशनल क्रिकेट अकादमी  बेंगलुरु में हैं. उन्होंने बल्लेबाजी का अभ्यास शुरू कर दिया है. हालांकि, भारत को अपना अगला टेस्ट 6 महीने बाद ही खेलना है. ऐसे में उनके पास काफी वक्त है.वह चोट से उबरकर जोरदार वापसी करेंगे.

आईपीएल खेलने पर अब तक कोई बात नहीं कही है 

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली के खेलने वाला यह खिलाड़ी उनके आईपीएल में खेलने को लेकर अभी तक कोई खबर नहीं है.

हालांकि वह अगले महीने हैदराबाद में होने वाले स्पॉन्सर इवेंट में हिस्सा लेंगे. भारतीय टीम इस समय विश्व कप के लिए अपनी टीम को आखिरी रूप देने में लगी है. शॉ का चोट की वजह से इसमे नाम नहीं दिख रहा.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post पृथ्वी शॉ को टीम में लाने के लिए सचिन तेंदुलकर कर रहे उनपर जमकर मेहनत appeared first on Sportzwiki.