Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेलेंटाइन स्पेशल: जब अपनी प्रेमिका के साथ घर छोड़कर भाग गया था यह महान खिलाड़ी, फिर बाद में हुई शादी

भारतीय टीम के दादा यानी सौरव गांगुली भारत के सबसे बेहतरीन कप्तान में से एक माने जाते हैं. क्रिकेट के मैदान पर इस खिलाड़ी की दादागिरी मशहूर है. 2002 का नेटवेस्ट सीरीज कौन भूल सकता है. लॉर्ड्स के बालकनी में जीत के बाद टीशर्ट निकालकर जीत के बाद जश्न मनाता यह खिलाड़ी प्यार के मैदान पर कुछ ऐसा ही था.

19 साल की उम्र में इंटरनेशल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले बंगाल के सौरव गांगुली की पत्नी का नाम डोना गांगुली है.उन्होंने जब अपना पहला इंग्लैंड दौरा किया. वहां उनका बल्ला नहीं चला इनको ज्यादा खेलने के मौके भी नहीं मिले. दौरे से लौटने के बाद सौरव ने ऐसा करनामा किया जिसे सुन दब दंग रह गए थे.

इस वजह से अपनी पड़ोसी के साथ घर छोड़ भाग गए थे सौरव गांगुली 

सौरव पत्नी डोना के पड़ोसी थे और उनसे प्यार करते थे, लेकिन सौरव और डोना के परिवार वालों को उनका साथ पसंद नहीं था. सौरव को डोना से प्यार तभी हो गया था जब वह स्कूल में थे. सौरव और डोना के परिवार में बिल्कुल नहीं बनती थी. इनका प्यार इतना गहरा हो गया कि गांगुली डोना के साथ घर छोड़ कर भाग गए.

कोर्ट में बिना घरवालों  को बताए कर ली शादी 

इन दोनों ने कोर्ट में शादी करने की योजना बनाई, लेकिन यह बात मीडिया में लीक हो गई जिसकी वजह से उन्होंने तत्काल में बनाई गई योजना को रद्द कर दिया. बाद में उन्होंने मीडिया से बचाव करते हुए कोर्ट मैरिज कर ली

दोनों के घर में मचा कोहराम 

जब इस बात का पता सौरव के परिवार को चला तो उन्होंने साफ़ साफ़ मना कर दिया की वो गैर-ब्राम्हण लड़की के साथ अपने बेटे की शादी नहीं होने देंगे. बाद में दोनों के परिवार ने शादी को स्वीकार कर लिया. और 21 फरवरी 1997 को दोनों ने बंगाली रीति-रिवाज से शादी की.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वेलेंटाइन स्पेशल: जब अपनी प्रेमिका के साथ घर छोड़कर भाग गया था यह महान खिलाड़ी, फिर बाद में हुई शादी appeared first on Sportzwiki.