Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए अहम होगी इस खिलाड़ी की मौजूदगी : युवराज सिंह

इंटरनेट डेस्क। सिक्सर किंग युवराज सिंह ने कई अहम मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। भारत का ये सिक्सर किंग फिलहाल अपने खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर चल रहा है। इसी बीच भारतीय टीम के इस सिक्सर किंग ने 2019 में होने वाले विश्वकप के लिए एक अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विश्वकप में भारत के लिए पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अहम भूमिका निभा सकते है।

सिंक्सर किंग ने बताया कि भारतीय टीम के विश्व कप में प्रदर्शन के मद्देनजर महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी बहुत अहम होगी। क्योंकि पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फीनिशर वर्तमान कप्तान विराट कोहली के लिये मार्गदर्शक हैं और धोनी फैसले लेने में महत्वपूर्ण रोल अदा करते हैं। इसी बीच युवी ने ये भी बताया कि फॉर्म को लेकर धोनी का टीम में स्थान विवाद का विषय बना हुआ है। लेकिन मैच की परिस्थितियों में धोनी की परख उन्हें टीम के लिये बहुत अहम बनाती है।

महेन्द्र सिंह धोनी ने कई अहम मुकाबलों में अपने निर्णयों से विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। साथ ही आपको बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी दुनिया के बेस्ट फिनिशर भी है वो किसी भी नंबर पर आकर टीम को जीताने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है। आपको बता दें 2019 में होने वाला विश्वकप इंग्लैंड में खेला जाएगा। साथ ही आपको बता दें कि सिक्सर किंग युवराज सिंह आईपीएल के 12वें सीजन में इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस की ओर से मैदान में चौके छक्के लगाते नजर आएंगे।