Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली और शास्त्री को नजरंदाज करते हुए जसप्रीत बुमराह ने इस खिलाड़ी को दिया अपनी सफलता का श्रेय

जसप्रीत बुमराह वर्तमान में दुनिया के नंबर-1 तेज गेंदबाज है. उनकी गेंदों का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक बुरे सपने की तरह होता है.

जसप्रीत बुमराह अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर बहुत कम समय में अपना एक बड़ा नाम बना चुके हैं. उन्होंने बहुत कम समय में बहुत सी उपलब्धियां अपने नाम कर ली है.

रोहित शर्मा को दिया सफलता का श्रेय 

इसी बीच भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय रोहित शर्मा को दिया है. उन्होंने कहा है, कि रोहित शर्मा के विश्वास और सपोर्ट के कारण ही उनकी गेंदबाजी में सुधार हुआ है.

रोहित शर्मा और मेरी सोच कभी अलग नहीं

मुंबई इंडियंस के कप्तान व भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर जसप्रीत बुमराह ने अपने एक बयान में कहा, ”भारतीय टीम का खिलाड़ी होने से पहले रोहित शर्मा ने मुझे देखा था और वह मुझे अब भी देख रहा है. उसे मेरी कमजोरी और मजबूतियों का पता है. उसे पता है, कि मैं किस तरह से गेंदबाजी करने में सक्षम हूँ.  

रोहित शर्मा और मेरी सोच कभी भी अलग नहीं रहती है. वह हमेशा मुझे बैक करता है और हमेशा मेरे साथ खड़ा रहता है.”

रोहित करता है मुझे सपोर्ट 

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आगे अपने बयान में कहा, “रोहित शर्मा मुझे काफी सपोर्ट करते हैं. मैच के दौरान मेरे पास आते हैं और मुझसे मेरी गेंदबाजी के बारे में पूछते हैं. मुझे पर विश्वास भी रखते हैं. 

मेरी बोलिंग के हिसाब से फिल्ड लगाते हैं. हालाँकि, यह कभी काम करता है, तो कभी नहीं भी करता है, लेकिन मेरी लिए जरुरी यह रहता है, कि मैं योजना के अनुसार सही लाइन लेंथ से गेंदबाजी करू.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post कोहली और शास्त्री को नजरंदाज करते हुए जसप्रीत बुमराह ने इस खिलाड़ी को दिया अपनी सफलता का श्रेय appeared first on Sportzwiki.