Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर नहीं बनना चाहते थे क्रिकेटर, सेना में नहीं जा पाने का आज भी है दुःख

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भारत को बहुत से बड़े मैचों में जीत दिलाई है. विश्व कप 2011  और टी-20 विश्व कप 2007 के फाइनल में उनकी पारी को भला कौन भूल सकता है. अभी कुछ दिन पहले भारतीय टीम का ये दिग्गज खिलाड़ी क्रिकेट से संन्यास ले लिया. इसके बाद इस खिलाड़ी को हम क्रिकेट एक्सपर्ट के रूम में देखते हैं.

अब भारतीय टीम के इस पूर्व बल्लेबाज ने अपने बारे में कई  खुलासे किए हैं. आइए उन्होंने क्या क्या कहा हम आपको बताते हैं.

गंभीर ने बताई वो बात जिसके ना होने से उनको पूरी जिंदगी रहेगा मलाल 

 

भारतीय टीम के इस खिलाड़ी ने विश्व कप के लिए अपनी टीम चुनी थी. जिसमे उन्होंने आर अश्विन को भी जगह दी थी. जी लम्बे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं.

गंभीर ने कहा,

“नियति को यही मंजूर था और अगर मैं 12वीं की पढ़ाई करते हुए रणजी ट्राफी में नहीं खेला होता तो मैं निश्चित तौर पर एनडीए में जाता क्योंकि वह मेरा पहला प्यार था और यह अब भी मेरा पहला प्यार है। असल में मुझे जिंदगी में केवल यही खेद है कि मैं सेना में नहीं जा पाया”

क्रिकेट में आने के बाद इसलिए उठाया ये बड़ा कदम 

भारतीय टीम के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी को लेकर ये कयास लगाये जाते हैं कि. यह खिलाड़ी लोकसभा के टिकट पर भाजपा की ओर से चुनाव में उतरेंगे. लेकिन कई बार गंभीर ने इस बात को गलत बताया है.

उन्होंने आगे कहा,

“इसलिए जब मैं क्रिकेट में आया तो मैंने फैसला किया मैं अपने पहले प्यार के प्रति कुछ योगदान दूं.मैंने इस फाउंडेशन की शुरुआत की जो कि शहीदों के बच्चों का ख्याल रखती है”

“आने वाले समय में वह अपने फाउंडेशन को विस्तार देंगे. हम अभी 50 बच्चों को प्रायोजित कर रहे हैं. हम यह संख्या बढ़ाकर 100 करने वाले हैं”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post गौतम गंभीर नहीं बनना चाहते थे क्रिकेटर, सेना में नहीं जा पाने का आज भी है दुःख appeared first on Sportzwiki.