Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला विश्व कप से पहले अच्छा अभ्यास मुहैया करायेगी : दिलीप वेंगसरकर

मुंबई
पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर को लगता है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज मेहमान टीम को 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले अच्छा अभ्यास मुहैया करायेगी। मेजबान भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बाद पांच वनडे खेलेगी। वेंगसरकर ने कहा कि आस्ट्रेलिया बेहतरीन प्रतिद्वंद्वी टीमों में से एक है और विश्व कप से पहले यह अच्छा अभ्यास होगा क्योंकि भारत को आईपीएल शुरू होने के कारण इतने ज्यादा वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिलेगा।