Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुनील गावस्कर और हरभजन सिंह के बाद अनिल कुंबले ने भी इस युवा खिलाड़ी को वनडे टीम में शामिल करने की उठाई मांग

ऋषभ पंत भारतीय टीम के एक युवा प्रतिभाशाली क्रिकेट है. वह टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं, लेकिन वनडे क्रिकेट में अबतक उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल पाए है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए सिर्फ 3 वनडे मैच ही खेले हैं.

ऋषभ पंत को चोटिल रिद्धिमान साहा की जगह टेस्ट क्रिकेट में मौका मिला था, लेकिन अब वह भारतीय टेस्ट टीम के प्रमुख सदस्य है.

कुंबले ने कहा, ऋषभ पंत को मिले वनडे में भी ज्यादा मौका 

इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व पूर्व कोच अनिल कुंबले ने अपने एक बयान में कहा है, कि ऋषभ पंत को वनडे क्रिकेट में भी ज्यादा मौका दिया जाये. उन्होंने कहा है, कि ऋषभ पंत एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी खुद को साबित किया है, इसलिए उन्हें वनडे में भी जगह मिले.

ये शब्द कहे अनिल कुंबले ने 

क्रिकेट नेक्स्ट से बात करते हुए अनिल कुंबले ने अपने एक बयान में कहा, “मुझे लगता है, कि ऋषभ पंत वह है जिसे आपको वनडे प्रारूप में भी परखना होगा और उसे ज्यादा से ज्यादा मौके देने होंगे. 

मुझे पता है, कि उन्होंने वनडे के कुछ मैच खेले है और उन्होंने वनडे क्रिकेट में कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं किया है. हालाँकि, उसने टेस्ट क्रिकेट में अपनी प्रतिभा को दिखाया है.

उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में विदेश में जाकर दो शानदार शतक लगाये हैं. अबतक का उनका टेस्ट क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा है, इसलिए अब उन्हें वनडे क्रिकेट में भी ज्यादा से ज्यादा मौके दिए जाने चाहिए. उसके पास टेस्ट क्रिकेट में अच्छा करने का आत्मविश्वास है. वह वनडे क्रिकेट में भी सफल हो सकता है. 

ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का अबतक का क्रिकेट करियर 

Bee clematis removed after India-A, England Lions match

ऋषभ पंत ने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए अपने 9 टेस्ट मैचों के करियर में 49.71 की शानदार औसत से 696 रन बनाये हुए हैं. वहीं 3 वनडे मैचों के क्रिकेट करियर में उन्होंने 20.5 की औसत से 41 रन बनाये हैं. वहीं 11 टी-20 मैचों में वह अबतक 17.89 की औसत से 161 रन बनाये हुए है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post सुनील गावस्कर और हरभजन सिंह के बाद अनिल कुंबले ने भी इस युवा खिलाड़ी को वनडे टीम में शामिल करने की उठाई मांग appeared first on Sportzwiki.