इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम कंगारू टीम पर फतह करके अब न्यूजीलैंड टीम को उसकी धरती पर वनडे सीरीज में रौंद कर एक और ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। भारत ने रविवार को खेले गए वेलिंग्टन में अंतिम मुकाबलें में 35 रनों से हराकर पांच वनडे मैचों की सीरीज 4-1 से जीत ली है।
वेलिंग्टन में खेले गए अंतिम वनडे मैच में एक समय भारतीय टीम की बहुत खराब हालत हो गई थी। टीम ने 18 रनों पर ही अपने चार बहुमूल्य विकेट गंवा दिए थे और भारत संकट की स्थिति में नजर आई। लेकिन अंत समय में अंबाती रायडू, विजय शंकर और हार्दिक पांड्या ने मैच विनिंग पारी खेली और टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया। भारत के 252 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी कीवी टीम 217 रनों पर ढेर हो गई और भारतीय टीम ने 35 रनों से अंतिम मैच जीत लिया।
भारत की और से टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने अहम भूमिका निभाई। पांड्या ने ऐसे समय उपयोगी पारी खेल जब टीम को इसकी बहुत जरूरत थी। पांड्या ने मात्र 22 गेंदों में 45 रनों की आतिशी पारी खेली। पांड्या ने इस दौरान 2 चौके और 5 छक्के जड़े। इसी साथ ही पांड्या ने एक शानदार रिकॉर्ड बनाया और साउथ अफ्रीका के 360 डिग्री के नाम से मशहूर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। आपको बता दें कि हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने ये कारनामा चौथी बार किया। जब हार्दिक पांड्या ने लगातार तीन गेदों पर 3 छक्के जड़े हैं। आपको बता दें कि पिछले दो दशकों में यह कारनामा साउथ अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ही कर पाए थे। आपको बता दें कि वनडे सीरीज के बाद अब कीवी टीम और भारत के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस टी20 सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को खेला जाएग।