Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस भारतीय तेज गेंदबाज को जगह मिलना तय!

भारतीय टीम विश्व कप के लिए चौथे गेंदबाज की तलाश कर रही है. मोहम्मद शमी ने तीसरे गेंदबाज के रूप में टीम में जगह बना ली है. इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप को लेकर टीम में चार गेंदबाज जरूरी माने जा रहे हैं. खलील अहमद के रूप में भारत के पास विकल्प था लेकिन उनका हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है.

इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में किया है शानदार प्रदर्शन 

भारतीय टीम में इस समय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की जरूरत है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों खलील अहमद और जयदेव उनादकट के बीच एक स्थान की जगं रहेगी. उनादकट  लगातार बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं. रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र को फाइनल में पहुंचाने वाले जयदेव उनादकट को भी विश्व कप का दावेदार माना जा रहा है.

टी-20 के स्पेशलिस्ट गेंदबाज हैं उनादकट

आईपीएल में राजस्थान के लिए खेलने वाला यह खिलाड़ी रणजी ट्राफी में शानदार प्रदर्शन कर चुका है. रणजी ट्राफी में यह खिलाड़ी सौराष्ट्र का कप्तान भी था. भारतीय टीम में विश्व कप के लिए लगभग 12 खिलाड़ियों का चयन तय माना जा रहा है. दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, के एल राहुल ,विजय शंकर, अजिंक्य रहाणे, खलील अहमद और अब विश्व कप के लिए नए दावेदार के रूप में जयदेव उनादकट  सामने आ गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मिल सकता है मौका!

अगर खबरों की माने तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया जा सकता है. जिसे देखते हुए जयदेव उनादकट को मौका मिल सकता है. उमेश यादव को भी टीम में चुने जाने की खबरें आ रही हैं.

लेकिन जिस प्रकार हाल के दिनों में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन रहा है उनादकट को भी टीम में मौका मिल सकता है. ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 15 फरवरी से होने वाला है. पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ 24 फरवरी को खेला जाएगा.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस भारतीय तेज गेंदबाज को जगह मिलना तय! appeared first on Sportzwiki.