Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या भारतीय टीम में सब कुछ है ठीक? विराट कोहली के टीम में न होने के बारे में पूछे जाने पर खलील अहमद ने दिया ये अजीबोगरीब जवाब

न्यूजीलैंड और भारत के बीच टी-20 सीरीज का अंतिम मैच 10 फरवरी को खेला जायेगा। तीन मैचों की यह सीरीज अभी 1-1 बराबरी पर है। पहले मैच को न्यूजीलैंड ने एकतरफा 80 रनों से जीता था वहीं दूसरे मैच में भारत ने मेजबान को 7 से हराया था। इस मैच को अपने नाम करने वाली टीम सीरीज को भी जीत लेगी। दूसरे मैच के बाद खलील अहमद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

खलील अहमद ने दिया अजीबोगरीब रिएक्शन

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद दूसरे मैच में जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आये। यहाँ उन्होंने भारत के प्रदर्शन और प्लान के बारे में जानकारी दी। इसी बीच जब उनसे विराट कोहली के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने अजीबोगरीब रिएक्शन दिया।

इस सीरीज में विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं है और जब खलील से पूछा गया कि क्या टीम को विराट की कमी महसूस हो रही है? खलील पहले तो थोड़ा हंसते हुए नर्वस हुए और बाद से कहा “नेक्स्ट क्वेश्चन प्लीज”

दूसरे मैच में शानदार गेंदबाजी

भारतीय टीम युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद पर काफी भरोसा दिखा रही है। एशिया कप के बाद से वह लगातार टीम का हिस्सा हैं। पहले टी-20 मैच में उनकी जमकर धुनाई भी हुई लेकिन दूसरे मैच में भी खेलने का मौका मिला।

इस मैच में खलील ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने चार ओवर की गेंदबाजी में 27 रन देकर दो विकेट चटकाए थे।

यह भी पढ़ें: अपने पहले ही मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद तीन साल से टीम से बाहर है ये खिलाड़ी

भारत के पास बड़ा मौका

भारतीय टीम ने अभी तक न्यूजीलैंड में कोई टी-20 सीरीज नहीं जीती है। भारत के पास अंतिम मैच में अपना रिकॉर्ड सुधारने का अच्छा मौका है। अंतिम मैच हैमिल्टन में खेला जायेगा।

इस मैच को जीतकर टीम इंडिया टी-20 सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगी। भारत पिछले 10 टी-20 सीरीज में एक भी नहीं हारा है। इस सीरीज में भी वह इस क्रम को जारी रखना चाहेगा।

देखें वीडियो:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post क्या भारतीय टीम में सब कुछ है ठीक? विराट कोहली के टीम में न होने के बारे में पूछे जाने पर खलील अहमद ने दिया ये अजीबोगरीब जवाब appeared first on Sportzwiki.