भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज बैंगलोर में खेला जायेगा। पहले मैच में भारतीय टीम को हार मिली थी और इसी वजह से सीरीज बचाने के लिए यह मैच जीतना भी पड़ेगा। पहले मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई थी। ऑस्ट्रेलिया ने मैच के अंतिम ओवर में 14 रन बनाकर जीत हासिल की थी।
धोनी की हुई आलोचना

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले मैच में धीमी बल्लेबाजी की। उन्होंने 37 गेंद में सिर्फ 29 रन बनाये और अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने अंतिम ओवरों में कई मौकों पर एक रन देने से भी मना कर दिया।
उम्र बढने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म भी नीचे जा रही है। अब वह पहले जैसी बल्लेबाजी नहीं कर पाते। इसके बावजूद बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी में उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ा सकते हैं।
बल्लेबाजी में शानदार रिकार्ड

महेंद्र सिंह धोनी ने बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभी तक 17 टी-20 मैच खेले हैं। इन मैचों में उनका बल्ला जमकर बोला है। इन मैचों में उन्होंने 59.55 की औसत से 536 रन बनाये हैं।
पिछले आईपीएल में इसी मैदान पर उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजी की जमकर धुनाई की थी। दबाव में बल्लेबाजी करने आये धोनी ने 34 गेंद में 70 रनों की पारी खेली। इसमें 7 छक्के और एक चौका शामिल था।
इस लिए भी खास मैदान

महेंद्र सिंह धोनी ने 2006 में टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उनकी कप्तानी में भारत विश्व कप भी जीत चुका है। इसके बावजूद उनके बल्ले से एक भी अर्द्धशतक नहीं निकला था। यह भी बैंगलोर में ही पूरा हुआ।
इस मैदान पर खेले गये पिछले टी-20 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ धोनी ने 36 गेंद में 56 रनों की पारी खेली थी। यह मैच फरवरी 2017 में खेला गया था। इस मैच को भारतीय टीम ने आसानी से 75 रनों से अपने नाम कर लिया था।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post बैंगलोर में महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया के लिए बन सकते हैं मुसीबत, आंकड़े दे रहे हैं गवाही appeared first on Sportzwiki.