इंटरनेट डेस्क। मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तूफानी ओपनर बल्लेबाज है। मैथ्यू हेडन ऐसे बल्लेबाज थे जो अकेले दम पर विपक्षी टीम के जबड़े से जीता हुआ मैच निकाल ला सकते थे। कंगारू टीम के इस तूफानी बल्लेबाज ने अपनी टीम को कई अहम मुकाबलों में विजयी दिलाने में अहम योगदान दिया है।
IPL-12 : आइपीएल मैचों के कार्यक्रम का हुआ ऐलान, इन दो टीमों के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला
इसी बीच मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार मंगलवार को इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेशनल लेवल पर भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या से ज्यादा कंगारू टीम का खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस बेहतर खिलाड़ी है। हेडन ने कहा कि मार्कस स्टोइनिस दुनिया के बेहतर हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर उभर रहा है। वो एक स्तरीय खिलाड़ी है, हालांकि भारत के हार्दिक पांड्या भी अच्छे खिलाड़ी हैं।
इसी के साथ पूर्व कंगारू खिलाड़ी ने कहा कि भारत और कंगारू टीम के बीच होने वाली आगामी टी20 और वनडे सीरीज में तेज गेंदबाज पैट कमिंस अहम भूमिका निभा सकते है व भारत के बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन के लिए मुसीबत बन सकते है। आपको बता दें कि भारत और कंगारू टीम के बीच 24 फरवरी से दो टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। टी20 सीरीज के बाद पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसी बीच आपको बता दें कि भारतीय टीम ने हाल ही में अपने कंगारू दौरे पर उसकी की धरती पर ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट और वनडेे में सीरीज में हरा कर इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की है।