Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा आउट, जिसे देख यकीन करना आपके लिए भी होगा मुश्किल

न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम इनदिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है. न्यूजीलैंड की टीम यहां तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलने गई है. तीन मैचों की टी-20 सीरीज के शुरूआती दोनों टी-20 मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत लिए है. अब सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच 3 मार्च को खेला जाना है. सीरीज के इस तीसरे वनडे मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक प्रैक्टिस मैच ऑस्ट्रेलिया की जर्नल गवर्नर इलेवन के साथ दिया गया है.

मैच के दौरान न्यूजीलैंड की केथी पर्किंस हुई अजीबोगरीब तरीके से आउट 

न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया की जर्नल गवर्नर इलेवन टीम के बीच एक प्रैक्टिस वनडे मैच आज गुरूवार को खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया की जर्नल गवर्नर इलेवन टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

इस मैच में न्यूजीलैंड की पारी का 45वां ओवर सैमी जॉनसन लेकर आ रही थी. उनके इस ओवर की पांचवी गेंद पर स्ट्राइक में न्यूजीलैंड की बल्लेबाज केथी पार्किंस थी.

केथी पार्किंस ने सीधे बल्ले से स्ट्रेट की तरफ एक शॉट खेला, उनका यह शॉट हवा में ही नॉन स्ट्राइक पर खड़ी बल्लेबाज केथी मार्टिन के बल्ले में जा लगी.

केथी मार्टिन के बल्ले में लगने के बाद गेंद हवा में उछल गई और गेंदबाज सैमी जॉनसन ने इसे आसानी से कैच कर लिया और इस तरह न्यूजीलैंड की बल्लेबाज केथी पर्किंस को अजीबोगरीब तरीके से अपना विकेट गंवाना पड़ा.

वह अजीबोगरीब तरीके से आउट होने के चलते अपनी पारी में मात्र 4 रन ही बना पाई. हालाँकि, न्यूजीलैंड की पूरी टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 323 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा किया.

यहाँ देखें केथी पर्किंस के अजीबोगरीब तरीके से आउट होने का वीडियो 

White Fern falls to freakish dismissal https://t.co/ottkYuNuXW

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे न्यूजीलैंड की बल्लेबाज केथी पर्किंस को अपना विकेट एक अजीबोगरीब तरीके से गंवाना पड़ा है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post वीडियो : क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा आउट, जिसे देख यकीन करना आपके लिए भी होगा मुश्किल appeared first on Sportzwiki.