Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या होगा नुकसान अगर भारत विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर देता है

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत 30 मई से हो रही है। इस टूर्नामेंट में 16 जून को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना है। अभी तक विश्व कप के किसी भी मुकाबले में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ जीत नहीं मिली है। यहाँ तक की टी-20 विश्व कप में भी पाकिस्तान अभी तक भारत को नहीं हराया पाया है।

मुकाबला नहीं खेलने की मांग

कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमले के बाद भारत पूरी तरह पाकिस्तान का विरोध कर रहा है। इसके साथ ही बीसीसीआई से मांग की जा रही है कि वह विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेले।

इससे पहले भी कई बार बीसीसीआई से मांग की गयी है कि वह पाकिस्तान से मुकाबला नहीं खेले। पहले यह मांगे नहीं सुनी गई थी लेकिन इस बार मामला काफी बड़ा है और बीसीसीआई इसपर फैसला ले सकती है।

क्या होगा नहीं खेले तो?

पाकिस्तान के साथ 16 जून को अगर भारत मैच खेलने से मना करता है तो उससे भारतीय टीम को नुकसान होगा। आईसीसी की नियम के मुताबिक अगर एक टीम खेलने से मना करती है तो दूसरे को वॉक ओवर मिल जाता है।

ऐसे में पाकिस्तान को पूरा पॉइंट दे दिया जायेगा। इसी वजह से भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड को इसपर सोच समझ कर फैसला लेना पड़ेगा। विश्व कप में इससे पहले भी ऐसा हो चुका है।

जब टीमों ने खेलने से किया माना

भारत, श्रीलंका और पाकिस्‍तान की मेजबानी में 1996 वर्ल्‍ड कप आयोजित किया गया था। इस दौरान ऑस्‍ट्रेलिया और वेस्‍टइंडीज ने सुरक्षा कारणों से श्रीलंका के खिलाफ उसी की सरजमीं पर मैच खेलने से मना कर दिया था। इन दोनों देशों के ना खेलने के कारण श्रीलंका को अंक मिल गए।

इसके बाद विश्व कप 2003 में इंग्‍लैंड टीम ने सुरक्षा कारणों से जिंबाब्‍वे के खिलाफ हरारे में खेलने से मना कर दिया था। इंग्‍लैंड के मना करने के बाद आईसीसी ने जिंबाब्‍वे को अंक दे दिए थे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post क्या होगा नुकसान अगर भारत विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर देता है appeared first on Sportzwiki.