Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिनेश कार्तिक को टीम में जगह नहीं मिलने से गावसकर हैरान

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी महीने भारत की मेजबानी में शुरू होने जा रही वनडे सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को टीम इंडिया में शामिल नहीं किए जाने पर आलोचकों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं और अब इसमें दिग्गज सुनील गावसकर का नाम भी शुमार हो गया है। इस महान बल्लेबाज ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय आइडियल टीम की झलक भी दिखाई है।

सनी की आदर्श टीम
गावसकर का कहना है कि वह एक अन्य विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह कार्तिक को ही वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम में चुनते। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें नहीं शामिल किए जाने पर हैरानी भी जताई। उन्होंने कहा, 'मेरे दिमाग में ऐसे 13 नाम हैं जो निश्चित रूप से इंग्लैंड जाने वाली फ्लाइट में सवार होंगे जो हैं- शिखर, रोहित, विराट कोहली, रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी, जाधव, हार्दिक, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव।'

कंगारू टीम भारत की मेजबानी में 2 टी20 और 5 वनडे इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज के 2 टी20 मैच विशाखापत्तनम और बेंगलुरु (24 और 27 फरवरी) में खेले जाएंगे। इसके बाद 2 मार्च से 5 वनडे मैचों की सीरीज शुरू होगी। वनडे सीरीज का आगाज हैदराबाद में होगा और सीरीज का अंतिम वनडे मैच दिल्ली (13 मार्च) में खेला जाएगा।