इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने हाल ही में कंगारू टीम को उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में रौंद कर लगभग 70 साल बाद कंगारू धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की। इसी बीच हाल ही में कंगारू टीम के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने बताया कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर एशेज सीरीज में खेलते नजर आ सकतेहै।
आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर फिलहाल गेंद से छेड़छाड़ के मामलें में अभी प्रतिबंध झेल रहे है और टीम से बाहर चल रहे है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार टेस्ट के कप्तान टिम पेन ने बताया कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज में बड़ी भूमिका निभाते नजर आएंगे। साथ पेन ने कहा कि डेविड वॉर्नर और स्टीम स्मिथ टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते है।
आपको बता दें कि कंगारू टीम के प्रतिबंध झेल रहे स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर से अगले महीने प्रतिबंध समाप्त हो जाएगा और अब उम्मीद की जा रही है कि दोनों दिग्गज खिलाड़ी जल्द ही टीम में वापसी करेंगे। डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ पर 2018 के शुरूआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट दौरे पर गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया था। जिस कारण स्मिथ और वॉर्नर एक साथ का बैन झेल रहे है। आपको बता दें कि डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने कई अहम मुकाबलों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। दोनों ही दिग्गज टीम के अहम खिलाड़ी है जो किसी भी वक्त हारा हुआ मैच भी टीम को जीताने की काबलियत रखते है।