Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

निशिकोरी ने बेनाइट पियरे को हराया

दुबई
शीर्ष वरीय केई निशिकोरी ने मंगलवार को दुबई चैंपियनशिप में पदार्पण करते हुए बेनोइट पियरे को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई जबकि गेल मोनफिल्स ने मारिन सिलिच को बाहर का रास्ता दिखाया।    एशिया के शीर्ष और दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी निशिकोरी ने पियरे के खिलाफ 6-4, 6-3 से जीत दर्ज की।    निशिकोरी अगले दौर में हर्बर्ट हुरकाज से भिड़ेंगे जिन्होंने फ्रांस के क्वालीफायर कोरेनटिन मोटेट को 6-3, 7-5 से शिकस्त दी।    इस बीच सिलिच को मोनफिल्स ने 6-3, 4-6, 6-0 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया जबकि यूनान के स्टेफानोस सितसिपास ने आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एब्डेन को 6-4, 3-6, 6-3 से हराया।