भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन पिछले काफी समय से भारत की सीमित ओवर की टीम का हिस्सा नहीं हैं। आर अश्विन को लगातार सीमित ओवर की टीम से नजरअंदाज किया जा रहा है, लेकिन जब बात टेस्ट फॉर्मेट की आए तो भारत में आर अश्विन की गेंदबाजी का कोई तोड़ नहीं पाया है। टेस्ट क्रिकेट में आर अश्विन के बिना आज शायद कल्पना भी नहीं की जाए।
आर अश्विन को लेकर एमएसके प्रसाद का बड़ा बयान
भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज आर अश्विन पिछले कुछ मैचों से चोट के कारण टीम से बाहर थे. पिछली दो टेस्ट सीरीज में आर अश्विन को उनकी चोट से काफी प्रभावित किया है और इस कारण से उन्हें टीम से दूर रहना पड़ा है।

आर अश्विन भले ही पिछले दो सीरीज से अपनी चोट के कारण बाहर हैं और साथ ही लिमिटेड ओवर्स की क्रिकेट से भी काफी दूर है, लेकिन इसके बाद भी भारत के चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद मानते हैं कि आर अश्विन अब भी भारत के नंबर वन टेस्ट गेंदबाज हैं।
अश्विन ही हैं हमारे टीम के सबसे प्रमुख स्पिन गेंदबाज
एमएसके प्रसाद ने कहा कि
“निश्चित रूप से इसके लिए कोई दो राय नहीं हैं। अश्विन हमारे नंबर 1 स्पिनर हैं और वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक हैं। वास्तव में हम जिस देश के खिलाफ खेलते हैं वो हमेशा दूसरे स्पिनरों की तुलना में पहले अश्विन के खिलाफ योजना बनाते हैं। वो हमारे प्रमुख स्पिनर हैं।”

प्रसाद ने आगे कहा कि “अगर हम अश्विन के बारे में बात कर रहे हैं, तो हम एक महान स्पिनर के बारे में बात कर रहे हैं। हमें स्वीकार करना होगा कि पहली और जीत की संख्या जो हमें उन्होंने दी है वो अभूतपूर्व है।”
चोट से बाहर निकल कर अश्विन करेंगे वापसी
“मुझे यकिन है कि एक पेशेवर के रूप में वो जानता है कि फिटनेस का स्तर क्या है जो उससे अपेक्षित है। चोट हर खिलाड़ी के खेल का हिस्सा होती हैं। मैं वास्तव में सवाल नहीं करता कि क्या हुआ(अश्विन की फिटनेस के साथ)।”

“जो कोई इससे बाहर निकल रहा है उसे केवल चोट लगने का खतरा है। कोई ऐसा शख्स जो घायल नहीं होगा। इसलिए मुझे उनकी प्रतिबद्धता के बारे में कोई संदेह नहीं है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन वो मजबूत होकर वापस आएंगे। उनके पास काफी क्रिके बचा है और उनके पास भारतीय क्रिकेट की पेशकश करने के लिए बहुत कुछ है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post भारत के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने दिग्गज स्पिनर आर अश्विन को लेकर कही ये दिल छू लेने वाली बात appeared first on Sportzwiki.