Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जरूरत पड़ने पर पैडल-स्कूप सभी तरह के शॉट खेल सकता हूँ: चेतेश्‍वर पुजारा

भारतीय टीम के अगर टेस्ट मैचों में शानदार बल्लेबाज की बात करें तो चेतेश्‍वर पुजारा का नाम सबसे पहले आता है. इस खिलाड़ी ने टेस्ट मैचों भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे ऑस्ट्रेलिया में. अब इस खिलाड़ी ने टी-20 मैच में शतक ठोक दिया है. सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए इस खिलाड़ी ने रेलवे के खिलाफ शतक बनाया.

इसके बाद उन्होंने इएसपीएन से बातचीत कर बताया कैसे वो इतनी बेहतरीन पारी खेल पाएं.

एडिलेड में सिखा कैसे बनाते हैं तेज रन 

उन्होंने कहा,

“मैं गेंद को अच्छी तरह से देख रहा हूं. यहां तक कि टेस्ट क्रिकेट में भी, जैसे कि एडिलेड में, जहां मैं आखिरी बल्लेबाजों  के साथ बल्लेबाजी कर रहा था और तेजी से रन बना रहा था, मुझे पुल, अपर कट या ऊपर आ कर स्ट्रोक खेलने में कोई परेशनी नहीं हो रही थी.”

“आप गेंद की लाइन के माध्यम से खेल सकते हैं. आपका आत्मविश्वास का स्तर ऊँचा होता है, यदि आप लाल गेंद के खिलाफ कुछ अच्छे शॉट खेल सकते हैं, तो आप सफेद गेंद के खिलाफ भी ऐसे शॉट्स खेल सकते हैं”

केन विलियमसन के बारे में कही ये बात 

“अगर आप उनकी टी 20 बल्लेबाजी को देखें, तो उन्हें आईपीएल (2018) में ऑरेंज कैप मिली, उनके ज्यादातर शॉट्स टेक्निक शॉट्स हैं. यही मैं जब बल्लेबाजी करने आता हूँ तो देखता हूं. मुझे इसी तरह रन बनाना पसंद है.अगर मुझे अपरंपरागत शॉट्स खेलना है, तो उसके लिए एक स्तर पर होना चाहिए, तो मैं उस पर काम करूंगा यदि मेरी टेस्ट के अलावा प्रारूप की आवश्यकता है”

“मैं उसके खिलाफ नहीं हूं, लेकिन मेरी सफलता क्रिकेट शॉट्स के साथ रही है और जब तक मैं खेलूँगा इन्हीं शॉट्स पर निर्भर रहूँगा. लेकिन अगर मैदान पर सेट होने के बाद मुझे पैडल खेलने या स्कूप करने की जरूरत है तो मैं यह कर सकता हूं ”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post जरूरत पड़ने पर पैडल-स्कूप सभी तरह के शॉट खेल सकता हूँ: चेतेश्‍वर पुजारा appeared first on Sportzwiki.