इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लिए पिछले साल अंतिम महीनें में हुई नीलामी में पंजाब के एक युवा क्रिकेटर ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। पंजाब के 18 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की बोली करोड़ो रूपये में लगी।
पंजाब की सीनियर टीम में प्रभसिमरन सिंह ने बनायी जगह
युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज प्रभसिमरन कौर को किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइजी ने 4.8 करोड़ रूपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया और रातों-रात हर किसी की जुबां पर इस खिलाड़ी का नाम आ गया।

आईपीएल नीलामी में मिलियन डॉलर बेबी बने प्रभसिमरन कौर को अब भारत में 21 फरवरी से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब की टीम में शामिल किया गया है।
हरभजन सिंह की अगुवायी में खेलेंगे प्रभसिमरन कौर
सोमवार को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। इस टीम में प्रभसिमरन कौर को जगह दी गई है। जिसकी अगुवायी अनुभवी स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह को सौंपी गई है।

पंजाब सीनियर क्रिकेट टीम में अपने पहली बार हुए चयन के बाद प्रभसिमरन कौर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। जिसमें उन्होंने कहा कि “मैं टूर्नामेंट को किसी भी दूसरी प्रतियोगिता की तरह ही देख रहा हूं, जहां मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने जा रहा हूं। मेरी ये सबसे बड़ी टीम है। ये सबसे बड़ी चुनौती है, इसलिए मैं चुनौती का इंतजार कर रहा हूं।”
कूच बिहार ट्रॉफी में प्रभसिमरन सिंह ने किया था प्रभावित
पिछले साल जून में प्रभसिमरन सिंह अपनी बल्लेबाजी के कारण हाई टाइट हुए। जिसमें उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी में 301 गेंदों में 298 रनों की पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने 194 रन बाउन्ड्री से बनाए थे। साथ ही पूरे टूर्नामेंट में इन्होंने 549 रन बनाए।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post आईपीएल के मिलियन डॉलर बेबी प्रभसिमरन को मिली हरभजन की कप्तानी वाली पंजाब टीम में जगह तो कही ये बात appeared first on Sportzwiki.