Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में हुआ बदलाव, देखें अब कहाँ पहुंची कौन सी टीम

न्यूजीलैंड में बांग्लादेश को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। इससे पहले न्यूजीलैंड को भारत के हाथों वनडे सीरीज में 4-1 की करारी हार मिली थी। भारत के खिलाफ मिली हार के बाद न्यूजीलैंड आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में तीसरे से चौथे स्थान पर पहुँच गयी थी। वह रैंकिंग में न्यूजीलैंड की फायदा हुआ है।

न्यूजीलैंड को फायदा

बांग्लादेश को वनडे सीरीज में मात देने से पहले न्यूजीलैंड के 111 रेटिंग पॉइंट थे। दक्षिण अफ्रीका के भी इतने ही पॉइंट थे लेकिन वह दशमलव में न्यूजीलैंड से आगे तीसरे स्थान पर थी।

तीन मैचों में जीत के बाद अब न्यूजीलैंड के 112 रेटिंग पॉइंट हो गये हैं। इसके साथ ही वह रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़कर रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुँच गया है। इसके बावजूद वह दूसरे नंबर पर मौजूद भारत से 10 रेटिंग पॉइंट पीछे है।

बांग्लादेश को नुकसान

बांग्लादेश को वनडे सीरीज में करारी हार मिली है। इसके साथ ही उसे तीन रेटिंग पॉइंट का नुकसान भी हुआ है। अब बांग्लादेश के 90 पॉइंट हो गये हैं। इसके बावजूद वह अभी भी सातवें स्थान पर बरकरार है।

बांग्लादेश से पिछले श्रीलंका की टीम है और उसके सिर्फ 78 रेटिंग पॉइंट ही हैं। वहीं बांग्लादेश से ऊपर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। ऑस्ट्रेलिया के 100 रेटिंग पॉइंट हैं और वह रैंकिंग में बांग्लादेश से ऊपर छठवें स्थान पर है।

अन्य टीमों में कोई बदलाव नहीं

इसके अलावा इस बीच कोई और सीरीज नहीं खेली गयी है। इसी वजह से रैंकिंग में खास बदलाव नहीं हुआ है। इंग्लैंड की टीम अभी भी पहले स्थान पर बरकरार है। दूसरे स्थान की टीम भारत से उसके 4 रेटिंग पॉइंट ज्यादा हैं।

देखें रैंकिंग:

रैंकिंग टीम मैच रेटिंग पॉइंट्स
1 इंग्लैंड 55 126
2 इंडिया 66 122
3 न्यूजीलैंड 52 112
4 दक्षिण अफ्रीका 50 111
5 पाकिस्तान 48 102
6 ऑस्ट्रेलिया 43 100
7 बांग्लादेश 40 90
8 श्री लंका 57 78
9 वेस्ट इंडीज 40 72
10 अफ़ग़ानिस्तान 36 67
11 जिम्बाब्वे 48 52
12 आयरलैंड 23 39
13 स्कॉटलैंड 16 33
14 संयुक्त अरब अमीरात 17 15
15 नेपाल 10 15
16 नीदरलैंड 6 8

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में हुआ बदलाव, देखें अब कहाँ पहुंची कौन सी टीम appeared first on Sportzwiki.